दिल्ली से शिमला के बीच बेस्ट ढाबे, एक बार जरूर ट्राई करें

May 5, 2022
By: Kaushlendra Pathak

मन्नत ढाबा

गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दी का, लोग शिमला घूमना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी रोड ट्रिप के जरिए शिमला जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बीच में पड़ने वाले कुछ ढाबों के खान का आनंद जरूर उठाएं। लिस्ट में पहला नाम है मन्नत ढाबा, जो हरियाणा के मुरथल में पड़ता है। 600 रुपए में दो लोग मजे से यहां स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं।

Credit: Instagram

हवेली मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट

दिल्ली से शिमला के बीच जीट रोड पर करनाल लेक के पास आप हवेली मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां आप नॉर्थ इंडियन और मुगलई खाना का लुत्फ उठा सकते हैं।

Credit: Instagram

पहलवान ढाबा

दिल्ली से शिमला के बीच आप मुरथल में पहलवान ढाबा भी जा सकते हैं।

Credit: Instagram

करनाल हवेली

करनाल में आप 'करनाल हवेली' भी जा सकते हैं। यहां आपको पंजाबी खाने का बेहतरीन स्वाद मिल जाएगा। साथ ही इस ढाबे को पंजाबी लुक भी दिया गया है।

Credit: Instagram

झिलमिल ढाबा

करनाल में आप झिलमिल ढाबा का भी आनंद ले सकते हैं। यहां का चिकन पराठा काफी फेमस है। इसके अलावा इस ढाबे में आपको स्वादिष्ट देसी खाना भी मिल जाएगा।

Credit: Instagram

पूरण सिंह दा न्यू ढाबा

अंबाला में आप 'पूरण सिंह दा न्यू ढाबा' भी जा सकते हैं। अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास यह ढाबा मौजूद है। हालांकि, पूरण सिंह के नाम से आपको यहां कई ढाबे मिल जाएंगे।

Credit: Instagram

पाल ढाबा

चंडीगढ़ के सेक्टर 28D में पाल ढाबा भी जा सकते हैं। मुगलई खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह ढाबा परपेक्ट साबित हो सकता है।

Credit: Instagram

You may also like

भारत का सबसे बड़ा पराठा, 1 पराठे खाने पर...
ये है दुनिया का सबसे महंगा, एक KG की कीम...

गिआनी दा ढाबा

हिमाचल प्रदेश के धरमपुर में आप 'गिआनी दा ढाबा' भी जा सकते हैं। यह ढाबा कालका-शिमला हाईवे पर स्थित है। नार्थ इंडियन खाने के लिए यह ढाबा काफी फेमस है

Credit: Instagram

बहादुर ढाबा

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित बनाउला गांव जो कि चंडीगढ़-मनाली NH-21 पर पड़ता है वहां आप बहादुर ढाबा का भी आनंद उठा सकते हैं।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: भारत का सबसे बड़ा पराठा, 1 पराठे खाने पर 11 हजार का इनाम

ऐसी और स्टोरीज देखें