इन टिप्स से जानें चीनी में मिलावट

Sep 9, 2021
By: Shivam Pandey

रसोई का अहम हिस्सा

चीनी भारत के हर एक रसोई का सबसे अहम हिस्सा है। चाय से लेकर मिठाई-डेजर्ट तक का स्‍वाद चीनी ही बढ़ाती है।

Credit: istock

चीनी में मिलावट

चीनी में मिलावट भी खूब होती है। आप घर पर कुछ टिप्स को अपनाकर मिलावट को पहचान सकते हैं।

Credit: Zoom

मिलावट के लिए सोडा का इस्तेमाल

चीनी में मिलावट के लिए सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। सोडा का रंग सफेद होता है। इसके अलावा चॉक पाउडर को भी चीनी में मिक्स कर मिलावट की जाती है।

Credit: istock

​साफ और ठंडे पानी के जरिए

साफ और ठंडे पानी में एक चम्मच चीनी डालें। अगर चीनी पूरी तरह तली में बैठ जाए तो समझो चीनी शुद्ध है। अगर उसके कुछ क्रिस्टल ऊपर तैरने लगें तो उसमें मिलावट है।

Credit: istock

रिसोर्सिनोल का करें इस्तेमाल

चीनी में मिलावट है या नहीं इसका पता रिसोर्सिनोल नाम के केमिकल से चलता है। सबसे पहले बर्तन में दो-तीन चम्मच चीनी डालें। इसके ऊपर रिसोरसिनॉल डालें। अगर चीनी का रंग लाल हो जाता है तो ये मिलावटी है।

Credit: istock

पानी में घोल लें

चीनी को पानी में घोल लें। इसके बाद इसे पांच मिनट के लिए छोड़ दें। पांच मिनट बाद इसे छान लें। चीनी में यदि प्लास्टिक के कण हैं तो छलनी के ऊपर एक परत आपको दिखाई देगी।

Credit: istock

यूरिया के क्रिस्टल

चीनी में यूरिया के क्रिस्टल भी दिखते हैं। इसके लिए आप पानी में दो चम्मच चीनी के मिलाएं। इसके बाद सूंघ कर देखें। अगर अमोनिया की गंध आती है तो ये मिलावटी है।

Credit: istock

You may also like

ड्राय फ्रूट्स कैसे स्टोर करें?
सुस्ती-थकान होने पर क्या खाएं?

इस चीनी में मिलावट की संभावना कम

मोटी और सफेद दानेदार चीनी मिलावट की संभावना कम होती है। हालांकि, वजन बढ़ाने के लिए इसमें मिलावट की जा सकती है।

Credit: istock

कैंसर, आंतों में छेद जैसी समस्या

बारीक और गंदले रंग की चीनी में मिलावट की आशंका अधिक होती है। मिलावटी चीनी खाने से कैंसर, आंतों में छेद जैसी समस्या हो सकती है।

Credit: istock

उपभोक्ता फोरम में शिकायत

चीनी में मिलावट होने पर आप उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Credit: istock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

अगली स्टोरी: ड्राय फ्रूट्स कैसे स्टोर करें?

ऐसी और स्टोरीज देखें