U19 WC: ये हैं वो 16 नौजवान, जिनके पास है कमान

By: Medha Chawla
Jan 16, 2022

कौन-कौन से प्लेयर कप्तान?

वेस्टइंडीज की मेजबानी में 14 जनवरी से अंडर-19 विश्व कप खेल जा रहा है, जो 5 फरवरी तक चलेगा। 16 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। जानिए, किन खिलाड़ियों के पास टीम की कमान है।

Credit: Instagram

​भारत

भारतीय टीम की कमान यश धुल के पास है। भारत ने 19 वर्षीय यश की अगुवाई में हाल ही में अंडर-19 एशिया कप जीता है। अब यश विश्व कप में भी सफलता हासिल करने की फिराक में होंगे।

Credit: Instagram

वेस्टइंडीज

मेजबान वेस्टइंडीज टीम का नेतृत्व अकीम अगस्टे कर रहे हैं। 18 साल के अकीम ने अपनी बल्लेबाजी के काफी प्रभावित किया है।

Credit: Twitter

ऑस्ट्रेलिया

18 वर्षीय कूपर कोनोली के हाथ में ऑस्ट्रेलियाई टीम की बागडोर है। कोनोली बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं।

Credit: Twitter

​बांग्लादेश

बांग्लादेश के कप्तान स्पिनर रकीबुल हसन हैं। 19 वर्षीय रकीबुल 5 प्रथम श्रैणी, 8 लिस्ट ए और 18 घरेलू टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।

Credit: Twitter

​इंग्लैंड

इंग्लैंड की कप्तानी टॉम प्रेस्ट कर रहे हैं। 18 साल के प्रेस्ट ने 2 फर्स्ट क्लास, 7 लिस्ट ए और 7 टी20 मैच खेले हैं।

Credit: Twitter

​पाकिस्ता

पाकिस्तान टीम की बागडोर कासिम अकरम के हाथों में है। 19 वर्षीय अकरम घरेलू क्रिकेट में 9 प्रथम श्रैणी, 15 लिस्ट ए और 21 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं।

Credit: Twitter

You may also like

भारत के द. अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल
IPL: नीलामी से पहले इन विदेशियों की बल्ल...

कनाडा

कनाडा की अगुवाई 19 साल के मिहिर पटेल कर रहे हैं। वह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मध्यम गति के गेंदबाज हैं।

Credit: Twitter

​संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की कमान 19 वर्षीय अलीशान शरफू के पास है। वह एक वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

Credit: Twitter

​आयरलैंड

आयरलैंड के कप्तान टिम टेक्टर हैं। 19 साल के होने जा रहे टेक्टर ने 6 लिस्ट ए और 9 घरेलू टी20 मैच खेले हैं।

Credit: Twitter

दक्षिण अफ्रीका

18 वर्षीय जॉर्ज वैन हीर्डन ने दक्षिण अफ्रीका की बागडोर संभाल रखी है। वह तीन घरेलू टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं।

Credit: Twitter

​श्रीलंका

श्रीलंका की अगुवाई 19 साल के दुनिथ वेलालागे कर रहे हैं। उन्होंने 5 फर्स्ट क्लास औ और 4 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।

Credit: Twitter

​अफगानिस्तान

अफगानिस्तान टीम की कमान सुलेमान सफी के हाथों में है। 19 वर्ष के होने जा रहे सफी ने 7 प्रथम श्रैणी और एक लिस्ट ए मैच खेला है।

Credit: Twitter

​युगांडा

युगांडा के कप्तान पास्कल मुरुंगी हैं। 18 साल के होने जा रहे मुरुंगी दाहिने हाथ से बैटिंग करने के अलावा राइट आर्म मिडियम गेंदबाजी भी करते हैं।

Credit: Twitter

पापुआ न्यू गिनी

19 वर्षीय बल्लेबाज बरनबास महा के कंधों पर पापुआ न्यू गिनी टीम की जिम्मेदारी है।

Credit: Twitter

​स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड टीम की बागडोर चार्ली पीट के पास है। वह मुख्य तौर पर बल्लेबाज हैं।

Credit: Twitter

जिम्बाब्वे

18 साल के इमैनुएल बावा जिम्बाब्वे के कप्तान हैं। उन्हें लंबी पारियां खेलने के लिए जाना जाता है।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत के द. अफ्रीका दौरे का पूरा शेड्यूल

ऐसी और स्टोरीज देखें