तीन घंटे में हुई 30 दिन की बारिश, सड़कें बन गईं नदियां, ब्राजील में बाढ़ से भारी तबाही, अबतक 100 लोगों की मौत

ब्राजील के रियो दि जिनरियो राज्य के पर्वतीय इलाके में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 के करीब पहुंच गई है।

Brazil floods: 30 days of rain in 3 hours, roads became rivers, so far 100 people died in Rio de Janeiro
ब्राजील में बारिश से भारी तबाही 
मुख्य बातें
  • रियो डी जनेरियो में तीन घंटे में एक महीने की बारिश हुई।
  • मरने वालों की संख्या 100 के करीब हो गई।
  • इस इलाके में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

पेट्रोपोलिस (ब्राजील) : प्राकृतिक आपदाओं में से बाढ़ ऐसी आपदा है। जिसमें आखों के सामने सब कुछ बहता चला जाता है। व्यक्ति बेबस सिर्फ देखता रहता है। ऐसी ही भीषण बाढ़ ब्राजील के रियो दि जिनरियो राज्य में आई है। इस राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। देखते ही देखते सब कुछ बर्बाद हो गया। इस विभीषिका में मरने वालों की संख्या 100 के करीब हो गई। इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित पेट्रोपोलिस में राहत एवं बचाव अभियान अभी जारी है और यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 24 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है।

सड़कें मूसलाधार बारिश से नदियों में बदल गईं और मंगलवार को रियो डी जनेरियो के उत्तर की पहाड़ियों में सुंदर पर्यटन शहर पर भारी तूफान ने तीन घंटे में एक महीने की बारिश हुई। 35 लोगों के अभी भी लापता होने की खबर के साथ डर है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

गौर हो कि इस इलाके में 2011 में भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। राहत एवं बचाव अभियान के बीच बुधवार को 49 वर्षीय रोसलीन विर्गिलियो के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, क्योंकि उन्हें मलबे में फंसी महिला का क्रंदन याद आ रहा था जिसे वह बचा नहीं सकीं। उन्होंने बताया कि कल एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी। मुझे यहां से बाहर निकालो। लेकिन हम कुछ नहीं कर सके। पानी और मिट्टी का मलबा धंस रहा था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश हमारा शहर बर्बाद हो गया है।

गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि यह युद्ध जैसी स्थिति है और वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हर संभव मदद मंगवा रहे हैं।

राज्य के दमकल विभाग ने मंगलवार देर रात एक बयान में बताया कि 180 सैनिक बचाव अभियान में जुटे हैं। विभाग ने बताया कि इलाके में दिन में तीन घंटे के भीतर 25.8 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो इससे पहले के 30 दिन में हुई बारिश के बराबर है।

रूस की यात्रा पर गए ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि उन्होंने अपने मंत्रियों को बारिश के कारण प्रभावित हुए लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर