Britain: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने निकाला 'गोरों' का तेल, 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

Britain: राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है।

Britain breaks record for highest temperature people upset
रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने अंग्रेजों का निकाला का 'तेल'।  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं ब्रिटेन के लोग
  • ब्रिटेन में तापमान के टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड
  • भीषण गर्मी के कारण लंदन समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

Britain: ब्रिटेन में इस समय लोगों को अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम लंदन के हीथ्रो में देश में अब तक का सबसे गर्म दिन 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में सरे की ओर से रिकॉर्ड 39 डिग्री सेल्सियस से शुरू होने के बाद से अब तक के उच्चतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ने के तुरंत बाद ये रीडिंग आई। पिछला रिकॉर्ड उच्च तापमान 38.7C था, जो साल 2019 में पूर्वी इंग्लैंड के कैम्ब्रिज बॉटैनिकल गार्डन में बना था।

भीषण गर्मी का सामना कर रहा है ब्रिटेन

क्या बढ़ती गर्मी के बीच खत्म हो जाएगा दिल्ली और लंदन का पानी? क्या कहती है हालिया रिपोर्ट 

मौसम विज्ञान कार्यालय ने कहा कि ये रीडिंग अस्थायी है, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में दिन के अलग-अलग समय पर अपनी रीडिंग की रिपोर्ट करने के साथ तापमान और भी बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों और झीलों में नहाने के दौरान कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

भीषण गर्मी का ऐसा प्रकोप की 2022 की पहली छमाही में बिक गए रिकॉर्ड 60 लाख AC

40 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ टूटे अब तक के सारे रिकॉर्ड

मौसम वैज्ञानिक रचेल आयेर्स ने कहा कि ब्रिटेन में मंगलवार का दिन गर्मी के मद्देनजर बेहद अप्रत्याशित हो सकता है। इंग्लैंड के कुछ इलाकों में इस दौरान तापमान संभवतः 41 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंच जाएगा। ये एक रिकॉर्ड होगा। हमने पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखा है।

रचेल आयेर्स के मुताबिक भीषण गर्मी के कारण कुछ सड़क मार्गों को बंद किया जा सकता है जबकि ट्रेनों और उड़ानों को भी रद्द करने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर फंसे हुए लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। पूर्वी इंग्लैंड के सफोल्क इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कॉटलैंड और वेल्स इलाकों में भी तापमान काफी अधिक रहा।
 

अगली खबर