हिंदुओं के खिलाफ ग्लोबल साजिश? मंदिरों को निशाना बनाने के बाद अब लंदन में सक्रिय हुआ 'आजादी गैंग'

दुनिया
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार | Principal Correspondent
Updated Sep 23, 2022 | 23:25 IST

28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच के बाद लीसेस्टर में तनाव पैदा हो गया था। जिसके बाद 17 सितंबर को दूसरे समुदाय के लोग एक मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए। जहां हिंसा भी हुई।

azadi slogans in london, hindu attack Britain,
लंदन की सड़कों पर आजादी का नारा  |  तस्वीर साभार: Times Now
मुख्य बातें
  • ब्रिटेन के कई शहरों में हिंदुओं के मंदिरों को निशाना बनाया गया है
  • दूसरे समुदाय के लोग मंदिरों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं
  • इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है

ब्रिटेन के कुछ शहरों में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले महीने शुरू हुआ तनाव अब लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग तक पहुंच गया है। लंंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया गया है, साथ ही लोगों ने आजादी के नारे भी लगाए हैं।

हिंदुओं के खिलाफ साजिश?

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया था। जिसके बाद से यह बढ़ता ही गया। यह तनाव 17 सितंबर को तब और बढ़ गया जब मंदिरों के बाहर प्रदर्शन होने लगे। इस्लामिक नारा लगने लगा। पुलिस जब रोकने आई तो उसपर हमले भी हुए। घटना के वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ के दो समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है। जबकि इस दौरान कांच की बोतलें फेंकी गई और कुछ लोगों को लाठी और डंडों के साथ भी देखा जा सकता था।

दूसरे शहर में भी विरोध

हिंदुओं के खिलाफ शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन ब्रिटेन के दूसरे शहरों तक भी पहुंचने लगा है। टेलीग्राफ यूके के अनुसार मुसलमानों और हिंदुओं के बीच चल रही झड़पों को "पूरे ब्रिटेन में फैलने" का खतरा है। कई नेताओं ने इसकी आशंका जताई है। लीसेस्टर के बाद मुस्लिम प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने स्मेथविक शहर में भी कुछ ऐसा ही हंगामा खड़ा किया है। पुलिस की तरफ करके यहां भी पटाखे छोड़े गए हैं।  

47 गिरफ्तार

पुलिस ने इस सप्ताह के अंत में लीसेस्टर में हत्या की धमकी देने, बन्दूक रखने और मारपीट सहित कई अपराधों के लिए 47 गिरफ्तारियां की हैं। इस झड़प के लिए सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाहों को जिम्मेदार ठहराया गया है। वीडियो फुटेज में नकाबपोश लोगों को "अल्लाहु अकबर" के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एक 18 वर्षीय व्यक्ति को चाकू रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।

भारत ने जताया विरोध

सोमवार को, लंदन में भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक प्रेस विज्ञप्ति पोस्ट की थी। जिसमें लीसेस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा और हिंदू धर्म के प्रतीकों के साथ बर्बरता की कड़ी निंदा की गई है।

अब क्या है माहौल

जिन शहरों में हिंदु और मुस्लिम समुदायों के बीच झड़प हुई है, वहां अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस मुस्तैद है। वहीं लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने भी प्रदर्शन हुुआ है। जिसमे पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ नारे लगे हैं। साथ ही आजादी वाला नारा भी यहां सुनाई दिया है। इन प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान के हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- लाल मोहम्मद: नकली नोटों का सबसे बड़ा सप्लायर, D-Gang का शातिर खिलाड़ी, नेपाल में ISI का एजेंट...दौड़ा-दौड़ा कर मार दिया गया

अगली खबर