शंघाई में लॉकडाउन के बीच पहली मौत, एयर इंडिया ने रद्द की हांगकांग की सभी फ्लाइट 

China Covid-19 Cases: चीन में कोरोना के मामले सख्त लॉकडाउन के बाद भी नियंत्रण में नहीं आ रहे हैं। इस बीच शंघाई में कोविड-19 के संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई है।

covid-19 cases in china
चीन में कोरोना का कहर 
मुख्य बातें
  • कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए चीन के 44 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है।
  • शंघाई में 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में कैद हैं।
  • एयर इंडिया ने हांगकाग की फ्लाइट्स रद्द कर दी है।

China Covid-19 Cases:चीन में सख्त लॉकडाउन के बीच शंघाई शहर से पहली मौत की खबर आई है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मतृकों की उम्र 89-91 साल के बीच है और तीन व्यक्ति गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। सख्त लॉकडाउन प्रतिबंधों के बावजूद पिछले 24 घंटे में शंघाई में 2417 कोविड-19 से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस बीच कोविड प्रतिबंधों और कम मांग को देखते हुए एयर इंडिया ने हांगकांग जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट रद्द कर दी है। 

44 शहरों में लगा लॉकडाउन

इस बीच कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए चीन के 44 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। अकेले शंघाई में 2.5 करोड़ लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों की बेबसी के वीडियो सामने आ रहे हैं। हालांत ऐसे हैं कि कई जगह खाने-पाने के लिए लोगों में संघर्ष दिख रहा है। इसी तरह क्वारंटीन सेंटर में बिस्तर कम पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 1 मार्च से शंघाई सहित 31 प्रांतों में 320,000 से अधिक कोविड​​​​-19 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा वस्तुओं की  आपूर्ति प्राप्त करना एक कठिन चुनौती बन गया है।

Delhi Covid Case: दिल्ली में 15 दिनों में कोविड में लगभग 500 फीसदी का इजाफा,  सर्वे में आया सामने

एयर इंडिया ने रद्द की फ्लाइट्स

एयरलाइन ने कहा कि हांगकांग द्वारा लगाए गए COVID-19 प्रतिबंधों और क्षेत्र में सीमित मांग के कारण हांगकांग के लिए उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने रविवार को ट्वीट किया, "हांगकांग के अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और सेक्टर पर सीमित मांग के कारण, हांगकांग और 19 और 23 अप्रैल को वापस जाने वाली हमारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।"हांगकांग सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार, भारत से यात्री तभी हांगकांग पहुंच सकते हैं, जब उनके पास यात्रा से 48 घंटे पहले किए गए परीक्षण से COVID-19 निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए।

अगली खबर