Shinzo Abe dead : जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का निधन, नारा शहर में भाषण देते समय हमलावर ने मारी थी गोली

Japan Ex PM Shinzo Abe dead : जापान के पूर्व पीएम शिंजे आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी। आबे के सीने में दो गली लगी।

Former Japan PM Shinzo Abe dead,  Abe was shot while giving speech in Nara
जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहे हैं शिंजो आबे।  |  तस्वीर साभार: AP

Japan Ex PM Shinzo Abe dead : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जापान के स्थानीय समयानुसार आबे की मौत शाम पांच बजकर तीन मिनट पर हुई। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आबे मौत को मात नहीं दे सके। आबे की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। आबे को शुक्रवार सुबह नारा शहर में उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे को पीछे से गोली मारी। उनके सीने में दो गली लगी। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा।

आबे की मौत से दुनिया स्तब्ध  
जख्मी हालत और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जापान के स्थानीय मीडिया में कहा गया कि गोली लगने के बाद आबे के शरीर में हरकत नहीं हो रही थी। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली लगने के बाद वह चेतन अवस्था में थे। जापान के पूर्व पीएम की गोली मारने की खबर से पूरी दुनिया हैरान है। 

हमलावर ने पीछे से मारी गोली
स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि हमलावर को हत्या एवं हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शॉटगन से बायीं तरफ से पीछे से गोली मारी गई। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भाषण देते समय आबे को गोली लगी। दूसरी गोली लगने के बाद वह नीचे गिर पड़े। गोली मारने के बाद हमलावर अपनी बंदूक छोड़कर वहां से भागने की कोशिश की जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। हमलावर को पकड़े जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हमलावर का नाम यामागामी बताया जा रहा है। उसकी उम्र 40 साल के आसपास है। हमलावर से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

अगली खबर