भारत का दबाव रंग लाया, इस्लामाबाद में रिहा हुए दूतावास के दोनों अधिकारी 

Indian High Commission officials released in Islamabad: भारतीय दूतावास के दोनों अधिकारियों को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया है।

Indian High Commission officials who went missing in Islamabad released
सोमवार सुबह इस्लामाबाद में लापता हो गए थे दोनों अधिकारी। 
मुख्य बातें
  • सोमवार सुबह इस्लामाबाद में लापता हुए थे भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारी
  • पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया गया कि हिट एंड रन मामले में इनकी हुई गिरफ्तारी
  • भारत ने पाक राजनयिक को तलब कर अधिकारियों को तत्काल रिहा करने के लिए कहा

नई दिल्ली : इस्लामाबाद में सोमवार सुबह लापता हुए भारतीय उच्चायुक्त के दोनों अधिकारी वापस आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है। इन दोनों अधिकारियों के लापता होने पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया था और उनसे तत्काल भारतीय अधिकारियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए कहा था। इस बीच, यह भी खबर आई कि दोनों अधिकारियों को 'हिट एंड रन' मामले में कथित रूप से गिरफ्तार किया गया। हाल के दिनों में इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अधिकारियों का पीछा और उनकी निगरानी कर उन्हें परेशान किया जाने के मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में पाक राजनयिक हुए तलब
इस्लामाबाद में अपने दोनों अधिकारियों के लापता होने के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी दूतावास के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया और अपने दोनों अधिकारियों को तत्काल रिहाई के लिए डिमार्शे जारी किया। इस बीच, एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल ने दावा किया कि 'हिट एंड रन' केस में इस्लामाबाद पुलिस ने कथित रूप से भारतीय उच्चायोग के दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया। सूत्रों का कहना कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक से यह स्पष्ट कहा कि दोनों अधिकारियों के साथ किसी तरह कि पूछताछ या उन्हें पेरशान नहीं किया जाना चाहिए।

भारतीय अधिकारी का मोटरसाइकिल से पीछा
बता दें कि इस्लामाबाद में भारतीय अधिकारियों को तंग करने की घटनाएं ऐसे समय हो रही हैं जब भारत कुछ दिनों पहले जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को निष्कासित कर चुका है। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के वीजा विभाग में कार्यरत ये दोनों अधिकारी जासूसी में संलिप्त थे और इन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। इस्लामाबाद में हाल के दिनों में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को तंग करने की घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का एक कर्मचारी एक भारतीय अधिकारी का मोटरसाइकिल से पीछा करते देखा गया। पीछा करने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 

अगली खबर