भारतीय गर्भवती महिला की पुर्तगाल में मौत, स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने दिया इस्तीफा

पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने आपातकालीन प्रसूति सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के अपने फैसले की व्यापक आलोचना के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। भारतीय गर्भवती महिला की मौत की वजह से उसकी काफी आलोचना हुई।

Indian pregnant woman dies in Portugal, Health Minister Marta Temido resigns
पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो  |  तस्वीर साभार: Reuters

लिस्बन : पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो (Marta Temido) ने मंगलवार को यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि सार्वजनिक अस्पतालों में हाल ही में कर्मचारियों की समस्याओं से निपटने के लिए व्यापक आलोचना के बाद उन्हें लगता है कि वह अब पद पर नहीं रह सकती हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने 34 वर्षीय भारतीय महिला पर्यटक की मौत होने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महिला गर्भवती थी। लिस्बन के अस्पतालों के बीच स्थानांतरित होने के दौरान कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के अनुसार, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत आखिरी वजह थी, जिसके कारण डॉ टेमिडो को इस्तीफा देना पड़ा। यह पुर्तगाली सरकार द्वारा प्रसूति यूनिट में कर्मचारियों की कमी से निपटने, उनमें से कुछ को अस्थायी रूप से बंद करने और गर्भवती महिलाओं को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने के लिए मजबूर होने पर आलोचना की आंधी आ गई।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि लिस्बन के सांता मारिया अस्पताल से ले जाने के दौरान गर्भवती पर्यटक की मृत्यु हो गई। यह अस्पताल पुर्तगाल में सबसे बड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि एक आपातकालीन सीजेरियन सेक्शन के बाद उसके बच्चे को अच्छे स्वास्थ्य में पहुंचाया गया। महिला की मौत की जांच शुरू कर दी गई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक डॉ मार्टा टेमिडो 2018 से स्वास्थ्य मंत्री थी और उन्हें कोविड पर नियंत्रण पाने का श्रेय दिया जाता है। टेमिडो, कोविड-19 महामारी के दौरान सेंटर-लेफ्ट समाजवादी सरकार के सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से एक थी। लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण, प्रसूति विभागों समेत सार्वजनिक अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण, सोशलिस्ट पार्टी में कई महीनों से वह गंभीर दबाव में थीं। आलोचकों ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विशेष रूप से गर्मी की छुट्टियों के दौरान प्लानिंग की कमी को जिम्मेदार ठहराया, जो सरकार के लिए शर्मिंदगी बन गई।

 पुर्तगाली डॉक्टरों और नर्सों का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रुप भी टेमिडो की नीतियों के आलोचक रहे हैं। प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में टेमिडो के इस्तीफे की घोषणा की। इसने कहा कि सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए सुधारों को आगे बढ़ाएगी लेकिन टेमिडो के रिप्लेशमेंट के बारे में कोई संकेत नहीं दिया।
 

अगली खबर