चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करेगा... इस देश में PM कैंडिडेट ने ही सोशल मीडिया पर डाल दिया रेप का वीडियो

इटली में अगले पीएम पद के चुनाव के लिए इलेक्शन हो रहे हैं। इसी चुनाव के दौरान एक पीएम पद की उम्मीदवार जियोर्जिया मेलोनी ने रेप का वीडियो पोस्ट कर दिया है।

Italy General Election, Giorgia Meloni, PM candidate
पीएम पद की उम्मीदवार जियोर्जिया मेलोनी  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • शेयर करने वाली पीएम कैंडिडेट खुद है महिला
  • वीडियो को सीधे ट्विटर पर डालने से मचा हंगामा
  • ट्विटर ने वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

कहा जाता है कि चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार राजनीति में किसी भी हद तक जा सकता है, लेकिन अगर पीएम पद का उम्मीदवार ही कोई घिनौनी हरकत कर दे तो क्या कहा जा सकता है। दरअसल इटली में आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, प्रचार जोरों पर है। इसी बीच पीएम पद के प्रमुख दावेदारों में से एक जियोर्जिया मेलोनी ने रेप का वीडियो ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और न्याय की बात कह लोगों से वोट भी मांग लिए। जियोर्जिया मेलोनी की इस हरकत से विपक्ष गुस्से में हैं और लोग भी उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

कौन हैं जियोर्जिया मेलोनी

जियोर्जिया मेलोनी, इटली की जानी मानी नेता हैं। राइटविंग कैंडिडेट हैं और इस पद के लिए तगड़ी दावेदारी भी इनके पास है। महिला होने की वजह से राजनीति में एक अलग कद भी इनके पास है, लेकिन अब जो इन्होंने हरकत की है, उससे ये बैकफुट पर दिख रही हैं।

क्या है पूरा मामला

इटली के उत्तरी शहर पियासेंजा के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार एक 55 वर्षीय यूक्रेनी महिला जो इटली में रिफ्यूजी के तौर पर रह रही है, उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोपी एक अश्वेत शख्स है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। अब यह वीडियो जब मेलोनी तक पहुंचा तो उन्होंने इसे अपना राजनीतिक हथकंडा बनाया और वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

मेलोनी ने क्या कहा

मेलोनी ने वीडियो को बिना ब्लर किए ही ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि दिन दहाड़े महिला के साथ रेप किया जा रहा है, यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है। अगर वो पीएम बनीं तो कानून को और सख्त किया जाएगा।  

मेलोनी ने जैसे ही इस वीडियो को पोस्ट किया, उनके विरोधी इस हरकत के लिए आग बबूला हो गए और उन्होंने मेलोनी पर आरोप लगाया कि वो चुनाव जीतने के लिए ऐसे घिनौने हथकंडे अपना रही हैं। इस घिनौनी हरकत के लिए इटली की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उधर जैसे ही इस वीडियो की जानकारी ट्विटर को हुई उसने अपने प्लेटफॉर्म से इसे हटा दिया। 

ये भी पढ़ें- Sharbat Gulla : इटली पहुंची हरे आंखों वाली लड़की, मैगजीन के कवर पर छपने के बाद रातों-रात हुई थी मशहूर  

अगली खबर