London Bridge:ऐतिहासिक लंदन ब्रिज पर चाकूबाजी की घटना, हमलावर सहित दो की मौत

दुनिया
रवि वैश्य
Updated Nov 30, 2019 | 01:03 IST

London Bridge cordoned off: लंदन ब्रिज पर चाकूबाजी और फायरिंग की खबर सामने आई जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इस मामले में दो नागरिकों की मौत हो गई है। 

London Bridge: लंदन ब्रिज पर गोलीबारी की खबर, पुलिस ने की घेराबंदी
लंदन ब्रिज पर गोलीबारी की खबर है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की 

नई दिल्ली: शुक्रवार शाम ब्रिटेन से बड़ी खबर सामने आई। लंदन ब्रिज पर चाकूबाजी और गोलीबारी की खबर मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई है वहीं हमलावर को भी पुलिस ने मार गिराया है। ब्रिटेन की राजधानी के केंद्र में लंदन ब्रिज पर गनशॉट्स की खबर सामने आने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसे आतंकी घटना करार दिया है।

ब्रिटिश ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ब्रिज को पूरी तरह बंद कर दिया गया है मगर ट्रेन सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और वो आराम से चल रही हैं।

पुलिस ने बताया कि उसे लंदन ब्रिज के निकट एक परिसर में चाकू से हमला किए जाने की सूचना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:58 बजे मिली थी। बताया जा रहा है कि एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

 

                                                

 

स्लैंकॉटलैंड यार्ड ने कहा है, 'हम लंदन ब्रिज की घटना के संबंध में शुरुआती चरण में हैं।' वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है, 'अगर आप घटनास्थल के नजदीक हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।' 

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा है कि वह घटना के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं।

 

इससे पहले भी जून 2017 में लंदन आतंकी हमलों से दहल गया था है,यहां पर तीन अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों में कई लोग घायल हुए थे इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी।

 

 

जिसमें छह आम नागरिक थे वहीं तीन संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया था।लंदन के मशहूर पर्यटक स्थल लंदन ब्रिज पर एक तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी थी।

 

अगली खबर