आकाशगंगा में 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल

दुनिया
भाषा
Updated Oct 06, 2020 | 17:16 IST

Nobel Prize 2020 Physics: आकाशगंगा में 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्‍कार दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें दो अमेरिका और एक ब्रिटेन के वैज्ञानिक हैं।

आकाशगंगा में 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल
आकाशगंगा में 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए 3 वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • भौतिकी के नोबेल पुरस्‍कार 2020 विजेताओं की घोषणा कर दी गई है
  • तीन वैज्ञानिकों को यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई है
  • उन्‍होंने 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए यह उपलब्धि हासिल की है

स्टॉकहोम : खगोलीय खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को 2020 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है। इनमें रोजर पेनरोसे को ब्लैकहोल की खोज के लिए तथा रीनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया घेज को 'हमारी आकाशगंगा के केंद्र में सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

तारकीय अवशेषों, श्वेत वामन तारों, न्यूट्रॉन तारों और ब्लैक होल जैसी चीजों को 'कॉम्पैक्ट ऑबजेक्ट' कहा जाता है। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख डॉलर से अधिक) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है।

यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को शरीर विज्ञान एवं औषधि क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों-हार्वे जे अल्टर और चार्ल्स एम राइस तथा ब्रिटेन में जन्मे वैज्ञानिक मिशेल हफटन को देने की घोषणा की थी।

अगली खबर