पाकिस्तान का दावा- भारत की ओर से आई अज्ञात मिसाइल, मियां चन्नू इलाके में गिरी

दुनिया
भाषा
Updated Mar 11, 2022 | 08:06 IST

भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु (मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी।

Pakistan
भारत ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है 

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी थल सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा कि नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गयी तथा गिर गयी। उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।

भारत की ओर से इसे लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है। मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु (मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी। इसे सतह से लॉन्च किया गया था। इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है। यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसे मार गिराया नहीं गया बल्कि यह खुद ही गिर गया। यह 40,000 फुट की ऊंचाई से गुजर रहा था।

Ukraine ने मिसाइल से मार गिराया रूसी सेना का हेलीकॉप्टर! रक्षा मंत्रालय ने जारी किया ये लाइव Video

भारत ने किया BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण, देखें वीडियो
 

अगली खबर