यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कहीं नहीं गए वो कीव में ही हैं- पोलैंड

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहते रहे हैं कि वो कीव छोड़कर कहीं नहीं गए हैं। उनके पोलैंड जाने की खबर थी। लेकिन अब पोलैंड का भी कहना है कि जेलेंस्की अपने देश में ही हैं।

Russia Ukraine War, Russia Ukraine Crisis, Zelensky, Putin, Fighting in Ukraine, Poland
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कहीं नहीं गए वो कीव में ही है- पोलैंड 
मुख्य बातें
  • रूस और यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी लड़ाई जारी
  • यूक्रेन के राष्ट्पति जेलेंस्की के कीव छोड़ने की खबर गलत- पोलैंड
  • पश्चिमी देशों को केमिकल वार का सता रहा है डर

यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई का 21वां दिन है। बताया जा रहा है कि रूस के पास गोला बारूद की कमी हो गई है और वो हताशा में केमिकल वार छेड़ सकता है, हालांकि पश्चिमी देश उसे चेतावनी भी दे रहे हैं। इन सबके बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की कहां है इसे लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं कि शायद वो पोलैंड में हैं हालांकि जेलेंस्की अपने वीडियो ट्वीट के जरिए यह बताते हैं कि वो यूक्रेन में ही हैं। अब पोलैंड के राष्ट्रपति का भी कहना है कि जेलेंस्की कहीं नहीं गए हैं वो कीव में ही हैं। 

यूक्रेन का दावा. 13 हजार से अधिक रूसी सैनिक मारे गए

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अब तक युद्ध में रूसी सशस्त्र बलों को हुए नुकसान का ब्योरा साझा किया है। बताया गया है कि रूस के यूक्रेन पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 13,500 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। 404 रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया गया है। युद्ध के दौरान विभिन्न प्रकार के 1279 बख्तरबंद वाहन, 81 विमान, 95 हेलीकॉप्टर, 150 तोपखाने के टुकड़े और 64 एमएलआर नष्ट किए गए हैं।

रूसी साजो सामान के नुकसान का दावा
इसके अलावा 60 टैंक, 640 वाहन, 3 जहाज, 9 यूएवी और 36 रूसी विमान भेदी युद्ध प्रणाली भी नष्ट हुई हैं। रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था।वहीं संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से अब तक 30 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग चुके हैं। यूएन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के प्रवक्ता पॉल डिलन ने जिनेवा में कहा कि यूक्रेन से लोगों की आवाजाही के मामले में अब हम 30 लाख के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध में रासायनिक हथियार का खतरा, प्रथम विश्व युद्ध में 100000 लोगों की हुई थी मौत

रूसी फौज का भीषण हमला जारी
रूसी सेना का यूक्रेन के कई शहरों पर आक्रमण जारी है जिससे मानवीय संकट गहरा गया है। मंगलवार को सूरज निकलने से कुछ देर पहले कीव बड़े धमाकों से दहल गया और रूस ने कई मोर्चो पर अपनी बढ़त बना ली है। अमेरिका के एक शीर्ष रक्षा अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि रूसी सैनिक अब भी कीव के केंद्र से करीब 15 किलोमीटर दूर हैं। उन्होंने बताया कि रूसी सेना ने 900 से अधिक मिसाइलें दागी हैं लेकिन यूक्रेन की वायु सेना अब भी लड़ रही है जिससे वहां रूस का पूरी तरह दबदबा नहीं हुआ है।

अगली खबर