Russia Attack on Ukraine: घंटो में खत्म हो सकता है युद्ध ! अगर नाटो ने बनाई दूरी, रूस के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता यूक्रेन

दुनिया
प्रशांत श्रीवास्तव
Updated Feb 24, 2022 | 12:00 IST

Russia Attack on Ukraine:  रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। और राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन को तुरंत हथियार डालने को कहा है। अगर यूक्रेन ऐसा नहीं करता है तो साफ है कि वह अपने दम पर रूस का मुकाबला नहीं कर पाएगा। ऐसे में पूरी दुनिया की नाटो देशों के रूख पर नजर है।

Multibagger Stock
मुख्य बातें
  • रूस के पास यूक्रेन से 4 गुना अधिक सैनिक,10 गुना ज्यादा फाइटर एयरक्रॉफ्ट
  • रुस के पास 772 फाइटर एयक्रॉफ्ट हैं, जबकि यूक्रेन के पास केवल 69 एयरक्रॉफ्ट हैं।
  • रूस के पास 8.5 लाख एक्टिव सैनिक हैं, जबकि यूक्रेन के पास 2 लाख सैनिक हैं।

Russia Attack on Ukraine: जिसका डर था, वहीं हुआ रूस (Russia) ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। रूस की मिसाइलें यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव के इलाकों में गिराई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन सीमा पर रूस की तरफ से तोपों से भी हमले शुरू कर दिए गए हैं। हमले पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह तुरंत हथियार डाल दे नहीं तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दुनिया से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है राष्ट्रपति पुतिन ने एक पूर्व-नियोजित युद्ध चुना है जो दुनिया के लिए विनाशकारी नुकसान लाएगा।

ऐसे में यह युद्ध कब महायुद्ध में बदल जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं है। वैसे तो यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है। ऐसे में अगर रूस और यूक्रेन की सैन्य क्षमता देखी जाय तो दोनों देशों की आपस में कोई तुलना नहीं है। और यूक्रेन रूस के आगे कुछ घंटों में ही हथियार डाल सकता है। लेकिन अगर यूक्रेन को 30 देशों वाले संगठन नाटो का साथ मिल गया तो युद्ध न केवल लंबा खिंच सकता है बल्कि वह बहुत भायवह भी होगा। आइए जानते हैं रूस, यूक्रेन और नाटो के प्रमख सदस्यों के पास कैसे सैन्य हथियार हैं..

रूस और यूक्रेन की ऐसी है सैन्य क्षमता

अगर यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होता है तो सैन्य क्षमता के आधार पर रूस कहीं मजबूत दिखता है। ग्लोबल फॉयर पॉवर की रिपोर्ट के अनुसार रूस जहां रक्षा पर खर्च करने में तीसरा सबसे बड़ा देश है। वहीं यूक्रेन 20 वें नंबर है। इसी तरह हथियारों और दूसरे सैन्य संसाधनों में रूस, कहीं ज्यादा भारी पड़ता है।

सैन्य क्षमता रूस यूक्रेन 
सैनिक 8.5 लाख  2 लाख
फाइटर एयरक्रॉफ्ट 772 69
अटैक हेलीकॉप्टर 544 34
सैन्य वाहन (हथियार युक्त) 30,122 12,303
पनडुब्बी 70 0
मोबाइल रॉकेट प्रोजेक्टर 3391 490
टैंक 12420 2596

यूक्रेन पर हमले का Video, कीव सहित अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले हुए तेज

1949 में रूस की शक्ति को रोकने के लिए बने नाटो संगठन में 30 देश हैं। वैसे तो संगठन के नियमों के अनुसार नाटो रूस पर हमला नहीं कर सकता है। लेकिन जिस तरह से यूक्रेन नॉटो के करीब है और नाटो के कई देश यूक्रेन से लगी सीमा पर अपनी सेना भेज रहे हैं। उससे ऐसा लगता है कि वह इस समय यूक्रेन का साथ दे  सकते हैं। आइए नाटो के प्रमुख देश अमेरिका, ब्रिटेन , फ्रांस, जर्मनी की सैन्य क्षमता के बारे में जानते हैं...

सैन्य क्षमता अमेरिका ब्रिटेन फ्रांस जर्मनी
सैनिक 13.90 लाख  1.94 लाख 2.05 लाख 1.84 लाख
एयरक्रॉफ्ट 13,247 693 1055 617
अटैक हेलीकॉप्टर 910 24 69 55
सैन्य वाहन (हथियार युक्त) 45,193 5015 6558 9217
पनडुब्बी 68 10 10 6
 रॉकेट प्रोजेक्टर 1366 44 13 33
टैंक 6612 227 406 266

वैसे तो नाटो में 30 सदस्य हैं लेकिन सैन्य क्षमता के मामले में अमेरिका,ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी सबसे ताकतवर हैं। इनकी सैन्य क्षमता को अगर देखा जाय तो अगल नाटो संगठन अपनी ताकत के साथ यूक्रेन की मदद के लिए खड़ा होता है तो रूस के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। इसी डर की वजह से रूस नहीं चाहता है कि यूक्रेन नाटो का सदस्य बनें।  उसे लगता है कि यूक्रेन के नाटो का सदस्य बनने के बाद उसकी सीमाएं नाटो की जद में आ जाएंगी जो उसकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा साबित होगा।

अगली खबर