Russia-Ukraine War:मरियापोल को लेकर रूस-यूक्रेन में डील ! क्या 1.20 लाख नागरिकों को बचा पाएंगे जेलेंस्की

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह मरियापोल से नागरिकों को बचाने के लिए बंधक बने सैनिकों की अदला-बदली करने को भी तैयार है।

Russia Ukraine Crisis and citizens
मरियापोल शहर में 1.20 लाख लोग फंसे  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • रूस के साथ मानव कॉरिडोर के लिए प्रारंभिक सहमति बन गई है।
  • जिसके जरिए मरियापोल से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला जाएगा।
  • मरियापोल में करीब 1.20 लाख लोग बेहद भयावह परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

Russia-Ukraine War: युद्ध से तबाह हो चुके मरियापोल शहर में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए यूक्रेन और रूस मानव कॉरिडोर बनाने पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक के अनुसार दोनों देश मानव कॉरिडोर के लिए आरंभिक तौर पर सहमत हो गए हैं। इस समय मरियापोल में करीब 1.20 लाख नागरिक फंसे हुए हैं। 

जेलेंस्की रूस के सैनिकों को रिहा करने को तैयार

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह मरियापोल से नागरिकों को बचाने के लिए बंधक बने सैनिकों की अदला-बदली करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के अदला-बदली के लिए तैयार है। जिसमें नागरिकों से लेकर सैनिक भी शामिल हो सकते हैं। जेलेंस्की ने यह प्रस्ताव कीव में यूरोपीय काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिचेल के साथ हुई बैठक में दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि शहर की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। और करीब 1.20 लाख लोग बेहद भयावह परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।
 
यूक्रेन ने बिना शर्त दिया बातचीत का प्रस्ताव

रूस के हमले में मरियापोल शहर ने सबसे ज्यादा तबाही देखी है। इस बीच यूक्रेन की उप प्रधान मंत्री इरीना वीरेशचुक ने दावा किया है रूस के साथ मानव कॉरिडोर के लिए प्रारंभिक सहमति बन गई है। इसके महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित निकाला जाएगा।इसके अलावा यूक्रेन ने मरियोपोल से नागरिकों को निकालने के लिए विशेष दौर की बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत उसने कहा है कि वह अपने नागरिकों को बचाने के लिए बिना किसी शर्त के बातचीत के लिए तैयार है। यूक्रेन के वार्ताकार और राष्ट्रपति के सहयोगी मायखाइलो पोडोलीक ने ट्विटर पर लिखा है कि हम बिना किसी शर्त बातचीत के लिए तैयार हैं। चाहे यह बातचीत दो लोगों के बीच हो या उससे ज्यादा, हम हर तरह से तैयार हैं। हालांकि अभी तक यूक्रेन के इस प्रस्ताव पर रूस के तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अब देखना यह है कि रूस, यूक्रेन के प्रस्ताव पर किस तरह का रूख अपनाता है। 

Russia-Ukraine War: अमेरिका यूक्रेन को देगा हथियार, 80 करोड़ डॉलर का होगा पैकेज

अगली खबर