Russia Ukraine Conflict: रूस का बड़ा आरोप, यूक्रेन की तरफ से फायरिंग में दो सैनिक मारे गए

रूस औक यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच रूस ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि यूक्रेन की तरफ से गोलीबारी में पूर्वी यूक्रेन में सीमा के करीब उसके दो सैनिक मारे गए हैं।

russia ukraine invasion, russia ukraine conflict, russia ukriane news latest, nato forces, america, jo biden, putin
Russia Ukraine Conflict: रूस का बड़ा आरोप, यूक्रेन की तरफ से फायरिंग में दो सैनिक मारे गए 

रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए अपने दो सैनिकों के मारे जाने की बात कही है। रूस का आरोप है कि कीव की तरफ से सीमापार जबरदस्त गोलीबारी की गई जिसकी वजह से उसे नुकसान हुआ है। स्पुतनिक के मुताबिक यूक्रेन सीमा के पास रूस के रोस्तोव इलाके में दो गोले दागे गए, स्पुतनिक ने बताया। FSB, या रूसी संघीय सुरक्षा सेवा के सीमा विभाग ने पुष्टि की है कि शनिवार को रूसी रोस्तोव क्षेत्र में दो गोले दागे गए थे। FSB ने गोलाबारी के बाद का एक वीडियो भी साझा किया। रूस की जांच समिति ने यूक्रेनी क्षेत्र से रूसी क्षेत्र पर गोलाबारी पर आपराधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

रूस ने यूक्रेन पर गोलीबारी का आरोप लगाया
समिति ने कहा कि शनिवार सुबह यूक्रेन के क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों ने कई रॉकेट लांचरों का उपयोग करते हुए रोस्तोव क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों पर गोलियां चलाईं। हालांकि, कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार घटना स्थल का अभी भी निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं यूक्रेन ने रूस के इन आरोपों को खारिज किया है. यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि हम रूसी क्षेत्र में किसी भी कथित यूक्रेनी गोलीबारी के सभी आरोपों का दृढ़ता से खंडन करते हैं।

यूक्रेन ने गोलीबारी नहीं की
दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि यूक्रेन ने कभी भी ऐसी कोई गोली नहीं चलाई है। हम रूसी मीडिया द्वारा रिपोर्ट की गई घटनाओं की तत्काल और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच का आह्वान करते हैं। शनिवार को पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी में यूक्रेन की सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से काफी अशांति है। विद्रोही और यूक्रेनी सेना एक-दूसरे पर बार-बार मोर्टार दागने का आरोप लगाते रहे हैं।
 

अगली खबर