यूक्रेन को बाहर से कंट्रोल किया जा रहा, रूस के लिए खतरा नहीं बनने देंगे: व्लादिमीर पुतिन

यूक्रेन संकट के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूक्रेन में जनता के हित में काम नहीं किया गया। वहां अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। डोनवास में बहुत गंभीर हालत हैं।

Vladimir Putin
व्लादिमीर पुतिन 
मुख्य बातें
  • पुतिन ने यूक्रेन में अलगाववादियों के इलाके को मान्यता देने पर दस्तखत किया
  • रूस विरोधी नीति के लिए अमेरिकियों ने यूक्रेन, जॉर्जिया का इस्तेमाल किया: पुतिन
  • यूक्रेन डोनबास में रूसियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना बना रहा है: पुतिन

यूक्रेन के साथ जारी संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक यूक्रेन का निर्माण रूस ने किया। यूक्रेन का इतिहास रूस से जुड़ा है। डोनवास में हालात बेहद खराब हैं। अतीत की घटना को नहीं बदला जा सकता। यूक्रेन को व्लादिमीर लेनिन ने बनाया। यूक्रेन एक पड़ोसी से अधिक है। यह हमारा पारस्परिक इतिहास और सांस्कृतिक है। वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार राज्य के दर्जे का आधार नहीं बन सकता। 1991 में सोवियत संघ के पतन ने रूस को लूट लिया, वास्तव में कठिन स्थिति में डाल दिया। रूस ने यूक्रेन के कर्ज का पूरा भुगतान किया लेकिन कीव ने संपत्ति की वापसी पर समझौतों का पालन करने से इनकार कर दिया। यूक्रेन में भ्रष्टाचार ने इसके राज्य के दर्जे को खराब कर दिया। यूक्रेन अब स्वतंत्र देश नहीं रहा। इसे बाहर से कंट्रोल किया जा रहा है, ये सिर्फ कठपुतली बनकर रह गया है। जेलेंस्की सिर्फ पश्चिमी देशों के आदेशों का पालन कर रहे हैं।

पुतिन ने कहा कि गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा यूक्रेन बंटा हुआ है। यूक्रेन में सत्ता पर कब्जा करने वाले कट्टरपंथियों ने आतंक का आयोजन किया। ओडेसा में लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हम इन अपराधियों को दंडित करने के लिए सब कुछ करेंगे। यूक्रेन के पास एटम बम है। यूक्रेन ने क्रीमिया पर हमले की योजना बनाई है। यूक्रेन को रूस के लिए खतरा नहीं बनने देंगे। यूक्रेन रूस पर एटम बम से हमले की योजना बना रहा है।

रूस ने यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्रता की मान्यता दी, व्लादिमीर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने डोनबास में रूसियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना बनाई है। यूक्रेन के पास सोवियत परमाणु तकनीक है। यूक्रेन NATO के लिए मिलिट्री बेस बन गया है। यूक्रेन को NATO हेडक्वार्टर से कमांड मिल रही है। हम बातचीत से तनाव का हल निकालने को तैयार हैं। अमेरिका मजबूत रूस नहीं देखना चाहता है। हमने अमेरिका से NATO में शामिल होने की इच्छा जताई थी, लेकिन बिल क्लिंटन से मुझे ठंडी प्रतिक्रिया मिली। हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हम पर कोई हमला करेगा तो हम पूरी ताकत से जवाब देंगे। अमेरिकी दूतावास यूक्रेन की एजेंसियों को नियंत्रित करता है। अमेरिकियों ने रूस विरोधी नीति को लागू करने के लिए यूक्रेन, जॉर्जिया का इस्तेमाल किया।

रूस के पास यूक्रेन से 4 गुना सैनिक,10 गुना अधिक फाइटर एयरक्रॉफ्ट, लेकिन NATO लड़ा तो पुतिन हो जाएंगे कमजोर

अगली खबर