रूसी हमलों से तबाह हुआ यूक्रेन का मारियुपोल शहर, थ‍िएटर में शरण लिए 300 लोगों ने भी गंवाई जान

दुनिया
भाषा
Updated Mar 25, 2022 | 18:35 IST

Mariupol theatre bombing: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को एक माह से अधिक समय बीत चुका है। इस बीच यूक्रेन के मारियुपोल शहर में भीषण तबाही हुई है। रूस के हवाई हमलों के दौरान यहां एक थिएटर में शरण लिए हुए लगभग 300 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है।

रूस-यूक्रेन जंग को 1 महीना से अधिक वक्‍त बीत गया है
रूस-यूक्रेन जंग को 1 महीना से अधिक वक्‍त बीत गया है  |  तस्वीर साभार: AP

खारकीव (यूक्रेन) : यूक्रेन के मारियुपोल शहर की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह एक थिएटर पर रूसी हवाई हमले में 300 लोग मारे गए। रूस के हमलों से बचने के लिए लोग इस थिएटर में शरण लिये हुए थे। टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या 'लगभग 300' थी।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला। हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से अधिक लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं।

रूस पर G-20 कर पाएगा कार्रवाई ! पुतिन के लिए चीन बनेगा दीवार

लगातार हो रही गोलीबारी

खारकीव के बाहरी इलाके में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा और सुबह से ही लगातार गोलाबारी हो रही है। शहर के एक अस्पताल में, कई घायल सैनिकों को लाया गया और वहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश से अपनी सैन्य रक्षा बनाए रखने का आग्रह किया।

समाचार एजेंसी 'इंटरफैक्स' की खबर के अनुसार, रूस की सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने कीव क्षेत्र में यूक्रेन के ईंधन अड्डे को नष्ट कर दिया। उन्होंने गुरुवार की रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, 'हमारी रक्षा के हर दिन के साथ, हम उस शांति के करीब पहुंच रहे हैं जिसकी हमें बहुत आवश्यकता है। हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, क्योंकि हर मिनट हमारी किस्मत, हमारा भविष्य तय करता है कि हम जिएंगे या नहीं।'

रूस की मदद की तो चीन को भुगतने होंगे गंभीर नतीजे, बाइडेन की खुली चेतावनी 

उन्होंने कहा कि युद्ध के पहले महीने में 128 बच्चों सहित हजारों लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि देशभर में 230 स्कूल नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर और गांव 'राख के ढेर' में बदल गए हैं।

अगली खबर