Ukraine में जमीन से आसमान तक, हर जगह तबाही मचा रहे हैं पुतिन के ये 8 हथियार

रूस के हमले के बाद से यूक्रेन में हर तरफ तबाही का मंजर है। यूक्रेन की सड़कों पर रूसी टैंक देखे जा रहे हैं तो आसमान से लड़ाकू विमानों के जरिये बमबारी की जा रही है। आखिर रूस के सैनिक यूक्रेन के खिलाफ किन हथियारों का इस्‍तेमाल कर रहे हैं?

Ukraine में जमीन से आसमान तक, हर जगह तबाही मचा रहे हैं पुतिन के ये 8 हथियार
Ukraine में जमीन से आसमान तक, हर जगह तबाही मचा रहे हैं पुतिन के ये 8 हथियार  |  तस्वीर साभार: AP

Russia Ukraine war: यूक्रेन में रूस के हमले का आज (बुधवार, 2 मार्च) सातवां दिन है। हर बढ़ते दिन के साथ जंग तेज होती जा रही है, जो व्‍यापक तबाही मचा रही है। अब तक जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक, रूस की सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव की तरफ बढ़ रही है। उनका मकसद खारकीव पर नियंत्रण पाना है, जिसके बाद राजधानी कीव के लिए उनके अभियान को और ताकत मिलेगी। रूसी इनपुट के आधार पर भारत ने अपने नागरिकों से तत्‍काल खारकीव छोड़ देने को कहा है।

यूक्रेन में हर जगह इन दिनों तबाही का मंजर है। सड़कों पर रूसी टैंक और रूस के सैनिक गश्‍त करते और यूक्रेनी रक्षा बलों से लड़ते नजर आ रहे हैं तो आसमान से बमबारी भी की जा रही है, जिसकी चपेट में सैनिक ही नहीं, आम लोग भी आ रहे हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है। रूस ने हालांकि इससे इनकार किया है और कहा है कि उसके निशाने पर केवल यूक्रेनी सैन्‍य प्रतिष्‍ठान हैं। तो यूक्रेन के खिलाफ किन हथियारों का इस्‍तेमाल कर रहा है रूस?

यूक्रेन में लगातार बिगड़ रहे हालात, दूतावास ने कहा- तुरंत खारकीव छोड़े सभी भारतीय नागरिक

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ रूस मुख्‍य रूप से आठ किस्‍म के हथियारों का इस्‍तेमाल कर रहा है: 

  1. 9K720 इस्‍कंदर बैलिस्टिक मिसाइल : यूक्रेन के खिलाफ रूस जिन हथियारों का इस्‍तेमाल कर रहा है, उनमें 9K720 इस्‍कंदर बैलिस्टिक मिसाइल पहला हथियार है। यह शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल सिस्‍टम है, जिसे रूस की सेना ने खास तौर पर तैयार किया है।
  2. BM-30 स्‍मर्च MBR: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस BM-30 स्‍मर्च MBR का भी इस्‍तेमाल कर रहा है, जो एक हेवी रॉकेट लॉन्‍चर है। यह सॉफ्ट टारगेट, बैट्री, कमांड पोस्‍ट के लिए खास है।
  3. BMPT टर्मिनेर टैंक: यूक्रेन के खिलाफ रूसी सशस्‍त्र बल BMPT टर्मिनेर टैंक का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। यह एक टैंक सपोर्ट फाइटिंग व्‍हीकल है, जो इन दिनों यूक्रेन की सड़कों पर खूब देखा जा रहा है। यह गोले बरसाने के साथ-साथ दुश्‍मनों के हेलीकॉप्‍टर व लड़ाकू विमानों को मार गिराने में भी सक्षम है।
  4. Tor-M2 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल : रूस, यूक्रेन के खिलाफ जिन हथियारों का इस्‍तेमाल कर रहा है, उनमें Tor-M2 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल भी शामिल है। यह मिसाइल अपनी स्‍पीड और सटीक लक्ष्‍य तक वार करने के लिए जानी जाती है। इसकी रेंज 16 किलोमीटर तक है और रूस, यूक्रेन में मिसाइल हमलों के लिए धड़ल्‍ले से इसका इस्‍तेमाल कर रहा है।

    यूक्रेन ने कहा- लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए, 30 एयरक्राफ्ट-31 हेलिकॉप्टर-211 टैंक ध्वस्त

  5. KA-52 एलिगेटर हेलीकॉप्‍टर : यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूसी सैन्‍य बल KA-52 एलिगेटर हेलीकॉप्‍टर का भी इस्‍तेमाल कर रहे हैं। यह रूसी सेना की प्रमुख ताकतों में से एक है। इसकी उड़ान क्षमता इसे हर लिहाज से खास बनाती है। यह दुश्‍मन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
  6. T-80 मैन बैटल टैंक : यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस के सैनिक T-80 मैन बैटल टैंक का भी इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इसे T-64 को डेवलप कर बनाया गया है। ये खास तौर पर गैस टरबाइन इंजन के लिए जाना जाता है।
  7. सुखोई SU-35 लड़ाकू विमान : सुखोई SU-35 दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है, ज‍िसका इस्‍तेमाल रूसी सेना यूक्रेन के खिलाफ बमबारी के लिए कर रही है। यह एक बार में लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है। 
  8. TU-95 स्‍ट्रैटिजिक हेवी बॉम्‍बर : यूक्रेन में बमबारी के लिए रूस की सेना TU-95 स्‍ट्रैटिजिक हेवी बॉम्‍बर का भी इस्‍तेमाल कर रही है। यह चार इंजन वाला खास किस्‍म का बमवर्षक विमान है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह आसमान से तबाही मचाने के लिए अकेला ही काफी है। 
     
अगली खबर