अपनी 'बुंगा बुंगा' पार्टियों से मशहूर हुए बर्लुस्कोनी, नाबालिग वेश्याओं के साथ बनाते थे संबंध

'Bunga Bunga' parties : 'द सन' के मुताबिक उन्होंने अपनी 'बुंगा बुंगा' पार्टियों पर करीब ढाई करोड़ डॉलर (यानी करीब 1.40 अरब रुपए) खर्च किए। यह जानकारी एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान सामने आई।

Silvio Berlusconi 'bunga bunga' parties cocktail of sex and politics
'बुंगा बुंगा' पार्टी के लिए मशहूर थे बर्लुस्कोनी।  |  तस्वीर साभार: AP

नई दिल्ली : सियासत और सेक्स का 'कॉकटेल' पुराना है। दुनिया में ऐसे कई नेता हैं जिनकी सेक्स स्कैंडल की वजह से बदनामी का सामना करना पड़ा है। इन्हीं विवादित शख्सियतों में इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी शामिल हैं। वह नौ वर्षों तक इटली के पीएम रहे। अपने कार्यकाल में उन्हें वित्तीय फ्राड, सेक्स स्कैंडल सहित कई विवादों का सामना करना पड़ा। बर्लुस्कोनी अपने दिलफेंक अंदाज के लिए जाने गए। उन्होंने अपने से काफी छोटी उम्र की लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक समय बर्लुस्कोनी के घर की तस्वीरें सामने आईं। अपने घर के तहखाने में बने इस कमरे में वह वेश्याओं के साथ 'बुंगा बुंगा' पार्टियां किया करते थे। इन पार्टियों में शामिल लड़कियों ने बाद में बताया कि वहां क्या-क्या होता था। 

बुंगा-बुंगा पार्टियों पर खर्च किए 1.40 अरब रुपए
'द सन' के मुताबिक उन्होंने अपनी 'बुंगा बुंगा' पार्टियों पर करीब ढाई करोड़ डॉलर (यानी करीब 1.40 अरब रुपए) खर्च किए। यह जानकारी एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान सामने आई। हालांकि बर्लुस्कोनी अपने ऊपर लगे इस आरोप से इनकार करते रहे हैं। एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान करीमा अल-महरोग ने कोर्ट को बताया कि बर्लुस्कोनी ने उसे और अन्य महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए खरीदा था। 

महरोग ने कोर्ट में दी गवाही
उसने कोर्ट को बताया कि पूर्व पीएम के घर पर 'बुंगा-बुंगा' पार्टियां आयोजित होती थीं। महरोग ने बताया कि जब वह 16 साल की थी तो उस वक्त वह पहली बार बर्लुस्कोनी के करीब आई। उसने बताया कि इस तरह की करीब छह पार्टियों में वह रूबी नाम से शरीक हुई। महरोग का कहना है कि प्रत्येक पार्टी के बाद बर्लुस्कोनी उसे 3000 यूरो का भुगतान करते थे। 

16 साल में बर्लुस्कोनी के करीब आई
सुनवाई के दौरान महरोग ने कोर्ट को आगे बताया जब वह 16 साल की थी तब उसने सिसली में आयोजित एक सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम के बाद वह बर्लुस्कोनी के करीबी लोगों के संपर्क में आई। बाद में काम की तलाश में वह मिलान आई लेकिन ढंग का काम न मिलने की वजह से वह नाइटक्लब में अपनी सेवा देने लगी। यहां एक रात के लिए उसे 130 डॉलर मिलते थे।  

सेक्स स्कैंडल में बर्लुस्कोनी को हुई 7 साल की सजा
बर्लुस्कोनी की 'बुंगा बुंगा' पार्टी के बारे में सेक्स वर्कर नादिया माक्रो ने कहा कि उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नादिया के मुताबिक बर्लुस्कोनी अपने घर पर लड़कियों को गांजा भी पिलाते थे। आरोप यह भी है कि बर्लुस्कोनी की डेंटिस्ट निकोल मेनेटी उनके लिए लड़कियों की सप्लाई करती थी। नाबालिग लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर एक कोर्ट ने बर्लुस्कोनी को सात साल की सजा सुनाई। इटली में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए देह व्यापार बंद है। 

अगली खबर