3 दिन की प्रार्थना से कोरोना के खात्‍मे का दावा करने वाले तंजानिया के राष्‍ट्रपति का निधन

दुनिया
भाषा
Updated Mar 18, 2021 | 15:25 IST

तंजानिया के राष्ट्रपति का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया है। वह बीते वर्ष उस वक्‍त चर्चा में आए थे, जब उन्‍होंने तीन दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी के खात्‍मे की बात कही थी।

3 दिन की प्रार्थना से कोरोना के खात्‍मे का दावा करने वाले तंजानिया के राष्‍ट्रपति का निधन
पीएम मोदी के साथ तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन मगुफुली। यह तस्‍वीर 10 जुलाई, 2016 की है, जब पीएम मोदी तंजानिया की यात्रा पर गए थे।  |  तस्वीर साभार: AP, File Image

नाकुरू : तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन हो गया है। वह 61 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।

सुलुहू ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, 'हमारे प्रिय राष्ट्रपति का शाम छह बजे निधन हो गया। सभी ध्वज 14 दिनों के लिए आधे झुके रहेंगे। यह दुखद खबर है। राष्ट्रपति को पिछले 10 वर्षों से यह बीमारी थी।' उपराष्ट्रपति ने बताया कि मगुफुली का तंजानिया के सबसे बड़े शहर दार ए सलाम के एक अस्पताल में निधन हुआ।

ब्रिटिश राजपरिवार के प्रिंस विलियम के साथ तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन मगुफुली। यह तस्‍वीर 27 सिंबर, 2018 की है, जब ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज को तंजानिया के वन्‍यजीव को दर्शाती पेंटिंग राष्‍ट्रपति ने उपहार के तौर पर दी थी।

(ब्रिटिश राजपरिवार के प्रिंस विलियम के साथ तंजानिया के राष्‍ट्रपति जॉन मगुफुली। यह तस्‍वीर 27 सिंबर, 2018 की है, जब ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज को तंजानिया के वन्‍यजीव को दर्शाती पेंटिंग राष्‍ट्रपति ने उपहार के तौर पर दी थी।)

कोविड-19 को लेकर था यह रुख

राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं, लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।

मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने तीन दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया।

अगली खबर