यूक्रेन संकट : कौन हैं पुतिन की 'गर्लफ्रेंड' अलीना कबेवा? प्रतिबंध लगाने की तैयारी में अमेरिका

 रूस और यूक्रेन में युद्ध के हालात पैदा हो गए हैं। युद्ध रोकने के लिए अमेरिका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

Ukraine Crisis: Who Is Putin's 'Girlfriend' Alina Kabaeva? America preparing to impose sanctions
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अलीना कबेवा (तस्वीर सौजन्य- kremlin.ru) 
मुख्य बातें
  • रूस और यूक्रेन में युद्ध की स्थिति बन गई।
  • अमेरिका युद्ध को रोकना चाहता है।
  • अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनकी गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा पर प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं।

मास्को: रूस और यूक्रेन में युद्ध की स्थिति बन गई। रूस ने सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया है। अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों का मानना है कि रूस युद्ध की ओर बढ़ रहा रहा है। अमेरिका युद्ध टालने की कोशिश कर रहा है। उसने यूक्रेन को  टैंक के गोले, मिसाइलें, तोप आदि भेजे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस को लिखित जवाब में यूक्रेन और नाटो को लेकर उसकी मुख्य मांगों पर अमेरिका ने कोई रियायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि रूस को लिखित जवाब में अन्य मामलों पर रूसी चिंताओं को दूर करके यूक्रेन पर बढ़ते तनाव को कम करने के लिए एक राजनयिक मार्ग को लेकर गंभीर प्रस्ताव भी शामिल है। रूस ने कहा कि यूक्रेन संकट को हल करने के लिए रूस की मुख्य मांगों पर अमेरिका के इनकार से आशावाद के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है। साथ ही कहा कि बातचीत अभी भी मुमकिन है। वहीं अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि अगर रूस आगे बढ़ा तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उनके परिवार और कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा प्रतिबंध लगा सकता है। 

कौन है पुतिन की गर्लफ्रेंडट अलीना कबेवा?

रूस और यूक्रेन के तनाव के बीच पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबेवा की चर्चा हो रही है। अलीना कबेवा प्रतिभा की धनी हैं। वह फेमस जिम्नास्ट रही है। मीडिया मैनजर भी रह चुकी हैं। वह 2 ओलंपिक मेडल, 14 विश्व चैम्पियनशिप मेडल और 21 यूरोपीय चैम्पियनशिप मेडल जीत चुकी हैं। उनका जन्म 12 मई 1983 को हुआ। खेल से संन्यास लेन के बाद वह राजनीति में करियर बनाने उतरीं। वहां भी वह सफलता हासिल की। वह पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। 2007 से 2014 तक रूसी संसद के निचले सदन की डिप्टी स्टेट ड्यूमा रह चुकी हैं। वह सितंबर 2014 में रूस की नेशनल मीडिया ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की हेड भी रही हैं। 

अलीना का नाम  2004 में रूसी नेता डेविड मुसेलिआनी से जुड़ा था। एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। उसके बाद रूस के एक अखबार ने पहली बार खुलासा किया था कि पुतिन और अलीना के बीच प्रेम संबंध हैं। पहली बार वर्ष 2008 में रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और अलीना के बीच प्रेम संबंध की अफवाह फैली थी। हालांकि इसका खंडन किया जाता रहा है।  फिर वर्ष 2015 में अफवाह उड़ी थी कि अलीना ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया है जिसके पिता पुतिन हैं। इसका भी खंडन‍ किया गया था। फिर वर्ष 2019 में खबर आई कि अलीना ने दो बच्चों को जन्म दिया।  गौर हो कि रूसी राष्ट्रपित पुतिन ने ल्‍यूडमिला शक्‍रेबनेवा से वर्ष 1983 में शादी की थी। ल्‍यूडमिला से पुतिन को दो बेटियां हैं। एक का नाम मारिया पुतिना है और दूसरी का नाम येकतेरिना पुतिना है।

ये भी पढ़ें- दुनिया का सबसे बड़ा सवाल- पुतिन यूक्रेन पर करेंगे हमला ! भारत पर क्या होगा असर

यूक्रेन संकट पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अमेरिकी प्रतिक्रिया में ऐसे कुछ तत्व शामिल हैं जिससे कम महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर बातचीत की शुरुआत हो सकती है। लेकिन इस बात पर जोर दिया कि  अमेरिकी जवाब वाले दस्तावेज में रूस की मुख्य मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं है। रूस की मुख्य मांगों में नाटो का विस्तार रोकने और क्षेत्र से ऐसे हथियारों को हटाने से है, जिससे रूस को खतरा हो सकता है। लावरोव ने कहा कि शीर्ष अधिकारी अब अमेरिकी जवाब के बाद अपने प्रस्ताव राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपेंगे। पेसकोव ने कहा कि रूस का जवाब जल्द सामने आएगा। पेसकोव ने यह भी कहा कि पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तय करेंगे कि पिछले महीने दो बार की बातचीत के बाद उन्हें एक और वार्ता करने की आवश्यकता है या नहीं।
 

अगली खबर