Russia-Ukraine War: यूक्रेन में 7 बेहद खूबसूरत विश्व धरोहरें, बामियान की बुद्ध मूर्ति जैसा हाल होने का डर

Russia-Ukraine War: रूस के हमलों से यूक्रेन की कई ऐसी धरोहरों पर भी खतरा बढ़ गया है, जो कि पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान रखती हैं।

Ukraine Russia War
यूक्रेन में कई स्मारक विश्व धरोहर में शामिल हैं। 
मुख्य बातें
  • तालिबान ने 2001 में अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को विस्फोट कर उड़ा दिया था।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव में सेंट सोफिया कैथेड्रल है। जो वास्तुशिल्प का बेहतरीन उदाहरण है।
  • 'स्ट्रूव आर्क' में 258 त्रिकोण हैं जो 256 मुख्य बिंदुओं की एक श्रृंखला बनाते हैं।


Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का हमला हर दिन तेज होता जा रहा है। कीव, खारकीव सहित दूसरे शहरों से भयानक तस्वीरें आ रही है। बेहद खूबसूरत से दिखने वाले शहर खंडहर बनते जा रहे हैं। रूस के इन हमलों से यूक्रेन की कई ऐसी धरोहरों पर भी खतरा बढ़ गया है, जो कि पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान रखती हैं। यह ऐसी धरोहरे हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व धरोहरों में शामिल किया है।

तालिबान ने तबाह की थी बामियान में बुद्ध मूर्ति

युद्ध के दौरान ऐसी सांस्कृतिक धरोहरों को तबाह करने का सबसे ताजा मामला अफगानिस्तान में आया था। साल 2001 में आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को विस्फोट कर उड़ा दिया था। इनमें से एक मूर्ति की ऊंचाई 58 मीटर और दूसरी मूर्ति की ऊंचाई 37 मीटर थी। बलुआ पत्थर से बनी बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्तियां थी। बुद्ध की इस मूर्ति को करीब 1500 साल पहले बनाया गया था।

अब ऐसा ही डर यूक्रेन की धरोहरों को लेकर हैं, जहां रूस लगातार हमला कर रहा है। आइए जानते हैं यूक्रेन की ऐसी प्रमुख धरोहरों के बारे में...

St. Sophia Cathedral 

St. Sophia Cathedral

यूक्रेन की राजधानी कीव में सेंट सोफिया कैथेड्रल है। जो वास्तुशिल्प का बेहतरनी उदाहरण है। कैथेड्रल शहर के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है और यूक्रेन में पहली विरासत स्थल है जिसे यूनेस्को की लिस्ट में शामिल किया गया है।

Kyiv-Pechersk Lavra

Kyiv-Pechersk Lavra

कीव Pechersk Lavra के कई नाम हैं, इसे गुफाओं का मठ भी कहा जाता  है। यह भी यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है और  यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित।  यहां पर कई सारे भिक्षुओं की कब्र है। आध्यात्मिक वातावरण और अद्वितीय भूमिगत गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है।

Lviv Historic Centre Ensemble

Lviv Historic Centre Ensemble

Lviv शहर के पूरे प्राचीन हिस्से को यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल किया गया है। शहर की स्थापना  साल 1254 ईसवी में हुई थी और इस शहर का नाम कभी नहीं बदला है। यहां पर यूक्रेन की सबसे अधिक स्थापत्य स्मारक हैं। टाउन हॉल, रयनोक स्क्वायर, ब्लैक हाउस, कोर्न्याकट पैलेस, पूर्व डोमिनिकन चर्च, रॉयल आर्सेनल, पाउडर टॉवर, सिटी आर्सेनल, बर्नार्डिन मठ, लैटिन कैथेड्रल, सेंट जॉर्ज कैथेड्रल आदि मौजूद हैं।

Struve Geodetic Arc

Struve Geodetic Arc

'स्ट्रूव आर्क' में 258 त्रिकोण हैं जो 256 मुख्य बिंदुओं की एक श्रृंखला बनाते हैं। श्रृंखला की कुल लंबाई 2820 मीटर है। इसकी मदद से पृथ्वी का सही आकार और और न्यूटन के सिद्धांत साबित होने में मदद मिली है।

Virgin Beech Forests of the Carpathians 

Virgin Beech Forests of the Carpathians 

15 देशों में 78 अलग-अलग वन स्थित हैं और उसमें से 12 यूक्रेन में मौजूद हैं। 

Residence of Bukovinian and Dalmatian Metropolitans

यह वास्तव में एक विश्वविद्यालय परिसर है लेकिन चेर्नित्सि में मध्ययुगीन महल जैसा दिखता है। सर्दियों में, यह एक बर्फीले राज्य की तरह दिखता है जो आपको अपनी भव्यता और रहस्य से रूबरू कराता है।

Residence of Bukovinian and Dalmatian Metropolitans

Chersonese

प्राचीन और बैन्जाइटाइन शहर-राज्य चेरोनीज तेवरिया क्रीमिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसकी स्थापना  422-421 ईसा पूर्व में हुई थी। प्राचीन काल में चेरोनीज प्रायद्वीप का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक, व्यापार और शिल्प केंद्र था। इस शहर का इतिहास प्राचीन ग्रीस, प्राचीन रोम, बैन्जाइटाइन और कीवान रस के इतिहास का हिस्सा है।

Chersonese

नोट: तस्वीरें यूनेस्को, आई स्टॉक, ट्विटर से ली गई हैं।

अगली खबर