जज्बे से जंग जीतने के लिए तैयार हैं यूक्रेन की खूबसूरत महिला सैनिक, मोर्चे पर जाने के लिए हैं तैयार  

Russia-Ukraine Crisis : साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन की सेना में करीब 31,000 महिला सैनिक हैं। साल 2018 के बाद इन्हें स्नाइपर्स की भूमिका दी जाने लगी। यूक्रेन की महिला सैनिक देश की सुरक्षा के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं।

 Ukrainian women soldiers ready to fight with russia
युद्ध के मोर्च पर जाने के लिए तैयार हैं यूक्रेन की महिला सैनिक। सभी तस्वीरें-एपी  |  तस्वीर साभार: AP

Russia-Ukraine Crisis : यूक्रेन और रूस के बीच यु्द्ध का होना लगभग तय दिख रहा है। सोमवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना युद्ध लड़े यूक्रेन के दो टुकड़े कर दिए। पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों डोनेट्स्क एवं लुहांस्क इलाके को उन्होंने स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी। साथ ही इन क्षेत्रों के लिए अपने सैनिकों को रवाना करने का आदेश भी जारी किया। यूक्रेन की सीमा पर डेढ़ लाख से ज्यादा रूस के सैनिक जमा है। यूक्रेन का दावा है कि रूस के हमले में उसके दो सैनिक मारे गए हैं और 13 जवान घायल हैं। 

यूक्रेन से कई गुना बड़ी है रूस की सैन्य शक्ति
जाहिर है कि हमले की सूरत में यूक्रेन भी रूस पर पलटवार करेगा। दोनों देशों के बीच सैन्य शक्ति का मुकाबला अगर करें तो यूक्रेन इस मामले में रूस के आगे कहीं नहीं टिकता। रूस की सेना यूक्रेन से करीब 10 गुनी बड़ी है। लड़ाकू विमानों एवं मिसाइलों के मामले में रूस कहीं और आगे है। फिर भी यूक्रेन अपनी संप्रभुता एवं अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए मोर्चे पर डंटा है। संकट की इस घड़ी में यूक्रेन की महिला सैनिक भी पीछे नहीं हैं। वह भी देश की सुरक्षा में पुरुष सैनिकों का साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देने के लिए तैयार हैं। 

महिला सैनिकों ने शेयर किया अपने शौर्य का वीडियो
अपनी ताकत, शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन करने के लिए यूक्रेन की महिला सैनिक वीडियो बनाकर टिकटॉक पर शेयर की हैं। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद यह बताना है कि लड़ाई के मैदान में वह कहीं से भी कमजोर नहीं है और न ही उनका देश एक सॉफ्ट पावर है। जरूरत पड़ने पर वह अपना सर्वोच्च बलिदान से भी पीछे नहीं हटेंगी।

कई वीडियो में हथियार लिए नजर आई हैं महिला सैनिक
यूक्रेन की महिला सैनिकों के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। इन वीडियो में उन्हें यूनिफॉर्म पहने डांस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ वीडियो में वे हाथ में हथियार लिए नजर आई हैं। 

यूक्रेन की सेना में 31,000 महिला सैनिक
2020 के आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन की सेना में करीब 31,000 महिला सैनिक हैं। साल 2018 के बाद इन्हें स्नाइपर्स की भूमिका दी जाने लगी।  सैनिकों की टुकड़ी की कमान देने के साथ-साथ, बख्तरबंद गाड़ियों के साथ लड़ाई के मोर्चे पर इनकी तैनाती होने लगी। यूक्रेन की सेना की कुल संख्या में इनकी हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है। 

दिसंबर महीने में रूस के साथ युद्ध के बादल मंडराने लगे तो यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने सेना में महिलाओं को शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है, उन्हें सेना से जुड़ने के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया। 

यूक्रेन की सेना में महिलाओं के लिए चला भर्ती अभियान
रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इन महिला सैनिकों की तैनाती लड़ाकू और गैर-लड़ाकू भूमिका में की जाएगी। रक्षा मंत्रालय के इस अपील के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं देश सेवा के लिए आगे आई हैं।  


 

अगली खबर