Kansas Shooting : अमेरिका के कंसास शहर में खुली गोलीबारी में 4 की मौत, 5 घायल

दुनिया
Updated Oct 06, 2019 | 16:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kansas Shooting: अमेरिका के कंसास शहर एक बार से गोलीबारी की घटना से थर्रा गया है। कंसास शहर के एक बार में ओपन शूटिंग में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

kansas shooting
कंसास शूटिंग  |  तस्वीर साभार: Representative Image

कंसास : अमेरिका के मिसूरी के कंसास शहर में स्थित एक बार में रविवार सुबह को हुई गोलीबारी में 4 लोगों को मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा गोलीबारी में 5 अन्य घायल भी हो गए हैं। यह घटना स्थानीय समयानुसार 6 बजकर 30 मिनट पर घटी जब एक संदिग्ध कंसास शहर में 10th और सेंट्रल स्ट्रीट में स्थित एक बार में प्रवेश कर गया और खुली गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में 9 लोगों को गोली लगी। पुलिस के मुताबिक अभी तक संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है। आगे की जानकारी प्रतीक्षारत है। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर उन्होंने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अमेरिका का कंसास शहर एक बेहद संवेदनशील इलाका है। यहां से अक्सर गोलीबारी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं। बीते साल भी जुलाई के महीने में कंसास शहर के एक रेस्तरां में हुई खुली गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। छात्र हैदराबाद के वारंगल का रहने वाला था। 

इसके अलावा अमेरिका के टेक्सास, फ्लोरिडा, केंटुकी और ओहायो से भी कई बार गोलीबारी की खबरें सामने आ चुकी है। तेजी से बढ़ती शूटिंग की घटनाओं को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गन कल्चर पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी। कई जानकारों का मानना था कि अमेरिका में बढ़ते गन कल्चर की वजह से ही इस तरह की हिंसक घटनाओं में इजाफा हो रहा है।  

अगली खबर