Russia-Ukraine Conflict पर बोले जो बाइडेन- हमारी सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी, रूस पर लगाएंगे कड़े प्रतिबंध

दुनिया
किशोर जोशी
Updated Feb 25, 2022 | 00:40 IST

Joe Biden News: यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने के बाद रूस की विश्व भर में निंदा हो रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के कदम की आलोचना करते हुए बड़ी बात कही है।

Russia-Ukraine Conflict: US President Biden
Russia-Ukraine Conflict: US राष्ट्रपति बाइडेन ने कही ये बात 
मुख्य बातें
  • जो बाइडन ने कहा कि किसी भी देश पर जबरन कब्जा सही नहीं
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने की रूस के कदम की तीखी आलोचना
  • रूसी थलसैनिक क्रीमिया के जरिए यूक्रेन में घुस गए हैं- रूसी रक्षा मंत्रालय

Jo Biden on Russia-Ukraine Conflict:  अमेरिका ने रूस द्वारा की गई कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा,  'हम रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। जो अमेरिका से रूस की वित्तीय व्यवस्थाएं हैं उन पर भी हम प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। हम VTB सहित 4 और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। अमेरिका और उसके साथियों ने शांति के मुद्दे पर काफी कार्य किया है। चार सप्ताह से हम ये देख रहे थे, हमें ये अंदेशा था। कई तरह के दावे इस संबंध में किए गए है। पूरे विश्व का अधिकांश हिस्सा रूस का खिलाफ है। बिना किसी सबूत के इस तरह के हमले को आगे बढ़ाने का काम किया गया है।'

बाइडेन ने कहा कि हमारी सेना यूक्रेन नहीं जा रही है, लेकिन नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा कर रही है। यूक्रेन पर रूस का हमला सुनियोजित बताते हुए बाइडेन ने कहा कि हम रूस के हाई-टेक आयात में कटौती करेंगे और जरूरत पड़ने पर अमेरिका अतिरिक्त बैरल तेल छोड़ेगा। बाइडेन ने दोहराया कि वह यूक्रेन की आजादी के लिए खड़े हैं।

यूक्रेन को बताया आजाद मुल्क

बाइडेन ने कहा, 'यूक्रेन आजाद हिस्सा है और उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। हम इसकी निंदा करते हैं। रूस की योजना भ्रम करने वाली वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति ये गलत कर रहे हैं हम उन पर गहरे प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं, इसका उन पर काफी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। 27 सदस्यों की यूरोपीय यूनियन ने इस पर साथ आने पर सहमति जताई है।' बाइडेन ने कहा कि हम रूस पर स्पेस, जल और थल में भी प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक कर दिया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

पढ़ें पूरी खबर: Ukraine Crisis पर विदेश सचिव बोले- यूक्रेन की हालत गंभीर, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी

विश्व को मिला एकजुट होने का मौका

इस दौरान बाइडेन ने कहा, 'किसी भी तरह की धमकी के आगे हम झुकने वाले नहीं हैं बार बार ऐसी स्थितियां हमारे सामने आती रही हैं। हम एक रणनीति के तहत आगे बढ़ेंगे। यूक्रेन के लोग पिछले कई सालों से इस तरह की समस्या झेल रहे हैं। उनके लिए यह निश्चित रूप से गंभीर स्थिति है। यह एक आक्रमण है।' बाइडने ने कहा कि हम साइबर हमले की स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि गैस कंपनियां अपने दामों में वृद्धि नहीं करेगी। यूक्रेन के खिलाफ लिया गया एक्शन अन्यायपूर्ण है जिससे पूरे विश्व को एकजुट होने का मौका मिला है। 

पढ़ें पूरी खबर: रूस-यूक्रेन में युद्ध, अब महायुद्ध होगा, रूस संग चीन-पाकिस्तान, धर्मसंकट में भारत?

अगली खबर