ईद पर बाइडेन का बड़ा बयान, बोले-दुनिया भर में मुसलमान हिंसा के शिकार, इस्लामोफोबिया चुनौती

Joe Biden on Eid: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि दुनिया भर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। और किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।

Joe Biden on Eid
ईद पर जो बाइडेन का बड़ा बयान 
मुख्य बातें
  • जो बाइडेन ने उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों को भी ईद के मौके पर किया याद
  • बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है।
  • लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी (इस्लाम से भय) बड़ी चुनौती में शामिल है।

Joe Biden on Eid: ईद के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दुनिया भर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है जबकि वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है। ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज, हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं।

इस्लामोफोबिया चुनौती

 दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमजान और ईद मनाने का मौका मिला है। हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेश और अमेरिका में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी (इस्लाम से भय) शामिल है।

पहली बार किसी मुस्लिम की नियुक्ति

बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है। यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज, दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी, उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। समारोह के बाद एक ट्वीट में बाइडेन ने कहा, जिल और मैं व्हाइट हाउस में आज रात ईद-उल-फितर का पर्व मनाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम दुनिया भर में यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। 

रूस यूक्रेन जंग में जीत किसी की नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- विकासशील देशों पर बुरा असर

अगली खबर