इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे क्यों मनाते हैं? जानिए इतिहास, महत्व और 2020 की थीम

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस हर साल 9 दिसंबर को मनाया जाता है। जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और इस थीम क्या है।

Why celebrate International Anti Corruption Day? Know history, importance and theme of 2020
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2020  |  तस्वीर साभार: BCCL

International Anti-corruption day 2020 : अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस ( इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे) जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 9 दिसंबर को मनाया जाता है। जैसे-जैसे दुनिया में भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लोग इस दिन को समाज से इस खत्म करने की पहल के रूप में मनाते हैं। भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों को समझकर इसके खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। भ्रष्टाचार सामाजिक और राजनीतिक तौर पर प्रभावित करता है। यह सभी देशों को प्रभावित करता है। यह दिवस सामाजिक-आर्थिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने और भ्रष्टाचार खिलाफ लड़ने के लिए मनाया जाता है। लोग इस दिन को कई तरह की एक्टिविटी करते हैं। नई पीढ़ी को भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देते हैं। इसलिए, अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस 2020 मनाने के लिए अपने निकट और प्रिय जनों को को शुभकामना भी देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2020 की थीम 

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस 2020 की थीम यूनाइटेड अगेंस्ट करप्शन है। ऐसा माना जाता है कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भ्रष्टाचार को जीवन की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। 2020 की थीम अगले दशक के एजेंडे का समर्थन करना जारी रहेगी, जो अपने अभियान में अधिक युवा को टारगेट करता है। यह उम्मीद की जाती है कि अगले दशक तक अधिक से अधिक युवाओं को एक स्थायी तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए सशक्त बनाया जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का इतिहास 31 अक्टूबर 2003 से शुरू हुआ। जब यूएन महासभा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन को अपनाया था। तब से यूनाइटेड नेसन्स ऑफिस ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) पर स्टेट पार्टियों (रेजुलेशन 58/4) के कॉन्वेशन के कॉन्फेंस के लिए सचिवालय के रूप में नामित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तब 9 दिसंबर को भ्रष्टाचार विरोधी दिवस (Anti-Corruption Day) के रूप में तय किया था, जबकि कॉन्वेशन दिसंबर 2005 में लागू हुआ था। संपूर्ण वैश्विक समुदाय को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और UNODC भ्रष्टाचार विरोधी प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्य अग्रणी हैं। 

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का महत्व विश्व स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को तेज करना है और यह बताता है कि किसी को इससे कैसे और क्यों बचना चाहिए। इस दिन एंटी करप्शन ग्रुप्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो कदाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाता है और बताता है कि अपने कार्यस्थल पर भ्रष्टाचार से कैसे लड़ना और बचना चाहिए। लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींव को बचाने के लिए भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने से रोकने की आवश्यकता है क्योंकि भ्रष्टाचार कानून के शासन को झुकाकर चुनावी प्रक्रियाओं को विकृत करता है। भ्रष्टाचार कई मायनों में देश के आर्थिक विकास को भी प्रभावित करता है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान घूस के रूप में किया जा रहा है, जबकि 2.6 ट्रिलियन डॉलर को भ्रष्ट उपायों से चुराया गया है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अनुसार यह अनुमान लगाया जाता है कि विकासशील देशों में भ्रष्टाचार के कारण 10 गुना धनराशि का नुकसान हुआ।


 

अगली खबर