यूक्रेन: रूस ने दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को किया नष्ट, मंत्री ने कहा- हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे

Mriya: रूसी सेना ने यूक्रेन में दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन ने इसकी जानकारी दी है। कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी सैनिकों के हमले में विमान नष्ट हो गया।

AN-225 Mriya
यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है 
मुख्य बातें
  • यूक्रेन पर रूस के हमले का आज पांचवां दिन है
  • रूस लगातार यूक्रेन में कई ठिकानों को निशाना बना रहा है
  • यूक्रेन का भी दावा है कि रूस के हजारों सैनिक इसमें मारे गए हैं

यूक्रेन ने बताया है कि रूस ने दुनिया के सबसे बड़े विमान मरिया को नष्ट कर दिया गया है। यूक्रेन में रूस के आक्रमण के चौथे दिन विमान को नष्ट किया गया। यूक्रेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से विमान के नष्ट होने पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि दुनिया का सबसे बड़ा विमान मरिया (द ड्रीम) कीव के पास एक हवाई क्षेत्र में रूसी कब्जेदारों द्वारा नष्ट कर दिया गया। हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे। हम एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के अपने सपने को पूरा करेंगे।

ट्वीट के साथ विमान की एक तस्वीर को पोस्ट किया गया और लिखा कि उन्होंने सबसे बड़े विमान को जला दिया लेकिन हमारी मरिया कभी नष्ट नहीं होगी। 

हथियार निर्माता उक्रोबोरोनप्रोम ने अनुमान लगाया है कि मरिया को बहाल करने में 3 बिलियन डॉलर (2.7 बिलियन यूरो) से अधिक का खर्च आएगा और इसमें पांच साल लग सकते हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को ट्वीट किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा विमान एएन-225 मरिया था। उन्होंने आगे हो सकता है रूस ने हमारे 'मरिया' को नष्ट कर दिया हो। लेकिन वे कभी भी एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय राज्य के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे। हम प्रबल होंगे!

यूक्रेन ने UNSC में कहा- रूस के 4300 सैनिक मार गिराए, 200 को युद्धबंदी बनाया

84 मीटर लंबा (276 फीट) विमान दुनिया के लिए एकदम अद्वितीय था। यह 850 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 250 टन कार्गो तक ले जा सकता था। इसे 'मरिया' नाम दिया गया था, जिसका अर्थ यूक्रेनी में 'सपना' है। प्रारंभ में सोवियत वैमानिकी कार्यक्रम के हिस्से के रूप में निर्मित An-225 ने 1988 में अपनी पहली उड़ान भरी थी। सोवियत संघ के पतन के बाद सालों उड़ान नहीं भरने के बाद इसने 2001 में कीव से लगभग 20 किलोमीटर दूर गोस्टोमेल में एक परीक्षण उड़ान भरी। यह कार्गो उड़ानों के लिए यूक्रेन की एंटोनोव एयरलाइंस द्वारा संचालित किया गया है और कोविड-19 महामारी की शुरुआत के दौरान इसकी उच्च मांग थी।

'हमारी जमीन पर 1 लाख से अधिक आक्रमणकारी'; यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, UNSC में मांगा राजनीतिक समर्थन

अगली खबर