स्विट्जरलैंड की गिनती यूरोप के सबसे खूबसूरत देश के तौर पर होती है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से 'धरती के स्वर्ग' के तौर पर भी जाना जाता है। पर सिर्फ खूबसूरती ही इसकी पहचान नहीं है, बल्कि यह देश कई अन्य मामलों में भी दुनिया के अन्य राष्ट्रों के मुकाबले कई गुना आगे है। यह देश लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे अधिक इनोवेशन वाले देश के रूप में दर्ज हुआ है। यह उपलब्धि स्विट्जरलैंड ने लगातार दूसरी बार हासिल की है।