रूस-यूक्रेन युद्ध कवर कर रहे फोटो पत्रकार मक्सिम लेविन की मौत, कीव के पास मिला शव

रूस-यूक्रेन युद्ध कवर फोटो पत्रकार मक्सिम लेविन की मौत हो गई है। कीव के पास उनका का शव मिला है।  13 मार्च से लापता हुए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 38वां दिन है और यूक्रेन के कई शहरों में हर तरफ तबाही ही तबाही मची है।

Photojournalist Maksim Levin killed covering Russia-Ukraine war, dead body found near Kyiv
रूस-यूक्रेन युद्ध में पत्रकार की हत्या 
मुख्य बातें
  • रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 38वां दिन है।
  • यूक्रेन के कई शहरों में हर तरफ तबाही ही तबाही मची है।
  • युद्ध कवर कर रहे फोटो पत्रकार मक्सिम लेविन की हत्या हो गई।

LVIV, यूक्रेन: एक फोटो पत्रकार और वीडियोग्राफर मक्सिम लेविन, जो एक यूक्रेनी समाचार वेबसाइट के लिए काम कर रहा था और लंबे समय से रॉयटर्स के लिए योगदानकर्ता था, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को कवर करते समय मारा गया था। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। राजधानी कीव के पास पत्रकार का शव मिला है। 13 मार्च को फाइटिंग जोन में फोटो जर्नलिस्ट मैक्स लेविन लापता हुए थे।

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 38वां दिन है और यूक्रेन के कई शहरों में हर तरफ तबाही ही तबाही मची है। जंग के मैदान में ना रूस अपनी जिद छोड़ रहा है और ना ही यूक्रेन अपने कदमों को पीछे मोड़ रहा है। रूस एक तरफ बात कर रहा है कि वो यूक्रेन के कुछ शहरों में अपने हमलों को कम करेगा लेकिन राजधानी कीव पर हमला न करने के वादे के बावजूद भारी गोलीबारी हो रही है। पहली बार यूक्रेन ने भी रूसी सीमा में एयरस्ट्राइक की है। इस रूसी गवर्नर का दावा था कि, तेल डिपो पर यूक्रेन ने हमला किया। हालांकि, यूक्रेन की ओर से इसका खंडन किया गया है।

यूक्रेन के शहरों की बर्बादी की सिलसिलेवार दास्तां जानिए, यूक्रेन के कीव, खारकीव और मारियुपोल समेत तमाम शहरों पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। रूसी हमलों से मारियुपोल पूरी तरह से तबाह हो चुका है। खबरों के मुताबिक बमबारी में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। बमबारी में इमारते तबाह हो गई है और लोग जान बचाने के लिए पलायन कर रहे हैं। 

यूक्रेन के चुहुवि शहर की ये तस्वीरें हैं। जहां रूस के हमलों को बाद लोगों के मकान किस कदर मलबे में तब्दील हो गए हैं। हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है लेकिन लोग सुरक्षित यहां भी महफूज नहीं कर रहे हैं। 
 

अगली खबर