Russia Ukraine War : यूक्रेन पर कहर बनकर टूट रहा रूस, बमबारी से तबाह हुईं इमारतें, पुलिस मुख्यालय 

Russia Ukraine War News : यूक्रेन को जीतने के लिए रूस ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी सैनिकों ने खारकीव स्थित पुलिस मुख्यालय पर भीषण हमला किया है। पुलिस मुख्यालय की इमारत हमले में पूरी तरह बर्बाद हो गई है।

Russia major attack on Ukraine, buildings destroyed by bombing, police headquarters
खारकीव स्थित पुलिस मुख्यालय पर रूस का भीषण हमला। 
मुख्य बातें
  • यूक्रेनी शहर खारकीव पर रूसी सैनिकों ने भीषण हमला किया है
  • खारकीव में पुलिस मुख्यालय पर बम से हमला, इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त
  • कीव पर कब्जा करने के लिए रूस ने 15 हजार सैनिक उतार दिए हैं

Russia Ukraine War : यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए रूस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। रूसी सेना शहरों में भीषण हमले कर रही है। इमारतों पर मिसाइलें एवं बम बरसाए जा रहे हैं। खारकीव स्थित पुलिस मुख्यालय पर भी भीषण हमला हुआ है। इस हमले में पुलिस मुख्यालय की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। हमले के बाद इमारत में आग लग गई और उसका मलबा टूटकर नीचे गिरने लगा। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि रूस ने 15 हजार सैनिकों से राजधानी कीव की घेराबंदी कर दी है। खारकीव में भी लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है।  यूक्रेन के शहरों में हर तरफ धमाकों और गोलियों की आवाज सुनी जा रही है।   

खरसोन के रीजनल सेंटर पर कब्जे का दावा
खारकीव में रूसी सेना ने अपने हमले तेज किए हैं। इस शहर में यूक्रेन के कई रक्षा एवं सैन्य उत्पादन संयंत्र हैं। रिपोर्टों के मुताबिक जाइटोमीर में हुए हवाई हमलों में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां अस्पताल सहित 12 इमारत क्षतिग्रस्त हुई हैं। रूसी सैनिकों ने एक मैटरनिटी होम पर भी हमला किया है। यहां हुए हमले में 2 लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि खरसोन के रीजनल सेंटर पर उसका कब्जा हो गया है। 

वार जोन में जाते हुए यूक्रेनी नागरिक बोला- मैं अपने बेटे को छोड़ नहीं सकता

रूस ने स्पेशल फोर्स उतारी
रूस के हमलों से ऐसा लग रहा है कि वह कीव एवं खारकीव जीतने की अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि खारकीव पर नियंत्रण हासिल करने के लिए उसने अपनी स्पेशल फोर्स उतारी है। हालांकि, कई जगहों पर यूक्रेन की सेना उसका प्रतिरोध कर रही है।  यूक्रेन में 15 परमाणु प्लांट हैं। इन प्लांट पर यदि हमला हुआ तो बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां दिन है।  

अगली खबर