Queen Elizabeth Kohinoor: एलिजाबेथ की मौत के बाद भारत वापस आएगा कोहिनूर या...

दुनिया
Updated Sep 09, 2022 | 22:05 IST

Queen Elizabeth Kohinoor: कोहिनूर 105.6 कैरेट का एक हीरा है। यह हीरा 14वीं शताब्दी में भारत में पाया गया था और कई राजाओं के पास से होते हुए यह ब्रिटेन पहुंचा। 1849 में, पंजाब पर ब्रिटिश कब्जे के बाद, यह हीरा महारानी विक्टोरिया के पास चला गया था।

मुख्य बातें
  • ब्रिटेन की महारानी के ताज पर लगा हुआ है कोहिनूर
  • भारत के गोलकुंडा की खान से निकला था यह हीरा
  • कई राजाओं के पास रह चुका है कोहिनूर

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत हो चुकी है। अब उनके ताज में लगे कोहिनूर हीरो को लेकर सवाल उठ रहा है कि उनकी मौत के बाद यह किसके पास जाएगा? ब्रिटेन में ही रहेगा या भारत वापस लौटेगा?

क्या है कोहिनूर

कोहिनूर भारत में पाया गया एक हीरा है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे हीरो में से एक माना जाता है। यह मुगल सम्राट से लेकर नादिर शाह तक के पास रहा है। बाद में यह कई हाथों से गुजरते हुए महाराजा रंजीत सिंह के पास पहुंचा, जहां से ब्रिटेन की जीत के बाद यह हीरा ब्रिटेन की महारानी के पास चला गया।

एलिजाबेथ के ताज की शान

एलिजाबेथ जब महारानी घोषित हुईं तो कोहिनूर को उनके ताज में लगा दिया गया। वो कई खास मौकों पर इस ताज को पहनती रही हैं। इस हीरे को लेकर दावा किया जाता है कि यह पुरुष राजाओं के लिए दुर्भाग्य लाता है तो वहीं महिला शासकों के लिए सौभाग्य। 

अब किसके पास जाएगा कोहिनूर

एलिजाबेथ की मौत के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि क्या महारानी के ताज में लगा हीरा अब किसका होगा? क्या भारत को अपना हीरा मिलेगा या फिर से ब्रिटेन का शाही परिवार ही इसे रख लेगा। रिपोर्टों की मानें तो यह हीरा भारत को नहीं मिलेगा, बल्कि इस पर शाही परिवार का ही कब्जा रहेगा। प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने पर कीमती प्लैटिनम और हीरे का मुकुट उनकी पत्नी कैमिला के पास चला जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  Queen Elizabeth: मुंबई के डब्बावालों से क्वीन एलिजाबेथ का था खास कनेक्शन! प्रिंस चार्ल्स कर चुके हैं मुलाकात, शाही शादी के लिए भेजा था न्योता

अगली खबर