लाइव टीवी

Agra news: आगरा में इस ट्रेन के शौचालय में प्रेमी जोड़े ने खुद को किया बंद, जब लोगों को पता चला तो हुआ कुछ ऐसा

Updated May 28, 2022 | 18:33 IST

Agra Cantt: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब आरपीएफ ने एक ट्रेन के टॉयलेट से प्रेमी जोड़ी को बाहर निकाला जो अचेत अवस्था में था। दोनों ने नसों को काटने की कोशिश की थी। जोड़े में लड़का 18 साल तो लड़की महज 15 साल की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
ट्रेन के टॉयलेट में कपल ने किया खुद को बंद, फिर...
मुख्य बातें
  • ट्रेन के टॉयलेट में बंद हो गया प्रेमी जोड़ा, मच गया हड़कंप
  • युवक—युवती ने टॉयलेट में की आत्महत्या की कोशिश
  • आगरा कैंट रेलवे पुलिस ने दोनों को निकाला बाहर, अस्पताल में करवाया भर्ती

Agra Cantt: प्यार में डूब 18 साल के किशोर और 15 साल की किशोरी ने कुछ ऐसा किया कि हड़कंप ही मच गया। दोनों एक चलती हुई ट्रेन के बाथरूम में बंद हो गए और अंदर अपने हाथों की नस काटने का प्रयास किया। दूसरी ओर यात्रियों ने शक होने पर ट्रेन के वॉशरूम का दरवाजा खुलवाया तो दोनों अचेतावस्था में मिले। तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।


वहीं दोनों के परिवारों को भी सूचना दे दी गई। किशोर बालिग है लेकिन किशोरी बालिग नहीं है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इसी वजह से वे अपने घर से भागे थे। एक नहीं हो पाने के डर से वे आत्महत्या करने जा रहे थे।

यात्रियों ने दी रेलवे को सूचना 

मिली जानकारी के अनुसार आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के वॉशरूम से एक किशोर और एक किशोरी को निकाला गया। दोनों ठीक हालत में नहीं थे। उन्हें निकालने के बाद आरपीएफ ने एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन और किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ आगरा कैंट के इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी ने इस बारे में बताया कि जबलपुर से आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच डी-1 के यात्रियों ने धौलपुर में सूचना रेलवे को दी थी कि एक किशोर और किशोरी वॉशरूम में काफी समय से बंद हैं। 

किशोर से पूछताछ के आधार पर हुई पहचान 

यात्रियों ने बताया कि बार-बार कहने पर भी दोनों गेट नहीं खोल रहे। शिकायत मिलते ही ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचने पर आरपीएफ की टीम ने शौचाल का गेट किसी तरह खोला। वॉशरूम में दोनों लगभग अचेत मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों ने अपने हाथों की नसों को ब्लेड से काटने की कोशिश की थी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। पर्स में किशोरी के पास से कोई पहचान की चीज नहीं मिली है। होश आने पर किशोर ने बताया कि भागलपुर थाना जिला बोधगया बिहार का रहने वाला है। वहीं किशोरी नरसिंहपुरा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। एमपी में किशोरी के घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। दोनों के परिवारों को सूचना दी गई है। किशोरी के परिजन उसे लेने आगरा आ रहे हैं। किशोर अभी पुलिस हिरासत में है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, इसलिए नरसिंहपुर से भागकर ट्रेन में चढ़ गए थे।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।