लाइव टीवी

Agra Roads Development News: आगरा में 100 करोड़ से बनेंगी सड़कें, 177.74 किलोमीटर सड़कों की सुधारेगी हालत

Updated May 28, 2022 | 16:11 IST

Agra Roads Development News: ताजनगरी आगरा में विकास को पंख लगने शुरू हो गए हैं। आगरा की टूटी सड़कें अब दुरुस्त होंगी। 100 करोड़ रुपये से सड़कों की बदहाली को दूर किया जाएगा। निर्माण विभाग को यह राशि मिल गई है।

Loading ...
आगरा में सड़कों का होगा विकास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • आगरा जिले की सड़कों की 100 करोड़ रुपये से सुधरेगी दशा
  • 177.74 किलोमीटर सड़कों की बदहाली होगी दूर
  • गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत हर घर में पहुंचेगा जल

Agra Roads Development News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की सड़कें अब चकाचक होंगी। सड़कों में अब गड्ढे नहीं दिखाई देंगे। वाहन भी सरपट दौड़ते नजर आएंगे। दरअसल, फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 100 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से क्षेत्र की करीब 177.74 किलोमीटर सड़कों की बदहाली को दूर किया जाएगा। सांसद राजकुमार चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधरेगी। टूटी सड़कों के कारण होने वाली परेशानी अब दूर हो जाएगी। 

यह धनराशि लोक निर्माण विभाग को मिल गई है। इससे अकोला, बाह, सैंया, फतेहाबाद, जगनेर, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, शमसाबाद, खेरागढ़ विकास खंडों के गांवों की सड़कें बनाई जाएंगी।

गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए 6779.5 करोड़ रुपये मंजूर 

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 100 करोड़ से 177.74 किलो मीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए भी सरकार से 6779.5 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में पूरे आगरा जिले को लिया गया है। जिले के हर एक गांव के हर घर में नल से गंगाजल पहुंचेगा। इस योजना की तीन डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई गई हैं। निविदाएं 10 जून को लखनऊ में खोली जाएंगी। इसके बाद 24 माह में काम पूरा हो जाएगा। 

10 सीटर शौचालय में अलग स्नानघर भी

वहीं, दूसरी ओर आगरा के वाटरवर्क्स चौराहा स्थित फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के सुलभ शौचालय का लोकार्पण किया गया है। 10 सीटर शौचालय में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और स्नानघर का निर्माण किया गया हैं। आगरा के मेयर नवीन जैन ने बताया यहां पानी, साबुन के साथ सैनिटाइजेशन की सुविधा भी है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।