लाइव टीवी

Agra News: आगरा में परेशान पति ने उफनती यमुना नदी में दे दिया पत्नी को धक्का,शिकायत लेकर वो पहुंची थाने

Updated Aug 27, 2022 | 21:20 IST

Husband Thrown Wife In River: आगरा में एक युवक ने पत्नी को यमुना में धोखे से धक्का दे दिया। हालांकि पत्नी की किस्मत अच्छी थी, जिस जगह महिला गिरी वहां पर पानी कम था, इससे महिला की जान बच गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
युवक ने पत्नी को पुल से यमुना में दिया धक्का
मुख्य बातें
  • विवाद के बाद युवक ने पत्नी को पुल से यमुना में दिया धक्का
  • युवक पत्नी को मरा समझकर पहुंच गया घर
  • पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Husband Thrown Wife In River: ताजनगरी आगरा में पति-पत्नी के झगड़े के बाद युवक की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल विवाद होने पर युवक अपनी पत्नी को बटेश्वर ले गया। यहां उसे पुल से धोखे से यमुना में धक्का दे दिया। युवक ने सोचा कि पत्नी डूब कर मर गई है। लेकिन पत्नी जहां गिरी वहां पर पानी कम था। इस वजह से महिला की जान बच गई। यमुना से बाहर निकलकर महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को घर से पकड़ लिया। 

जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरा इलाके के रुनकता निवासी अरविंद की शादी आठ साल पहले सिरसागंज नगला मदारी की रहने वाली संतोषी के साथ हुई थी। अरविंद मूल रूप से नारखी के खुशालपुर का रहने वाला है। दोनों में अकसर झगड़े होते रहते थे। 

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि अरविंद सिलाई का कार्य कर घर का भरण पोषण करता है। संतोषी और अरविंद के दो बच्चे भी हैं। संतोषी के भाई चंद्रकांत के अनुसार बहन और जीजा में किसी बात को लेकर शुक्रवार दोपहर को झगड़ा हो गया था। विवाद के बाद अरविंद यमुना घुमाने के बहाने से पत्नी संतोषी को बटेश्वर ले गया। यहां यमुना के पुल से संतोषी को धोखे से धक्का दे दिया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

वह पत्नी को मरा समझकर घर वापस आ गया। संतोषी की किस्मत अच्छी थी, जहां वह गिरी वहां पानी बहुत कम था। वह किसी तरह किनारे तक पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। यमुना से निकलने के बाद संतोषी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मायका पक्ष के लोगों ने 112 नंबर पर शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिकंदरा प्रभारी आनंद कुमार शाही के अनुसार युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पक्ष ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। संतोषी के भाई चंद्रकांत ने 112 नंबर पर सूचना पुलिस को दी थी। उसके आधार पर आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। पुलिस अरविंद से पूछताछ कर रही है।

Agra News in Hindi (आगरा समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।