लाइव टीवी

Bhopal Fraud Women Arrest: ये है 'ठग्स ऑफ़ इंदौर', नकाब हटा तो पुलिस चौंकी, फिर बेकनाब हुआ सारा खेल, जानिए कैसे

Updated Aug 22, 2022 | 19:53 IST

Bhopal Fraud Women Arrest: इंदौर में 50 करोड़ के ट्रेडिंग घोटाले में वांछित लेडी ठग मोनिका बिष्ट हैदराबाद के एक होटल में मोना नाम से ठहरी थी। वह अपनी पहचान बदलकर बुर्का पहने थी। पुलिस के साथ गए उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए उसका बुर्का हटाया तो पुलिस दंग रही गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पहचान बदलकर छुपी लेडी ठग हैदराबाद से अरेस्ट
मुख्य बातें
  • 50 करोड़ की ठगी की आरोपी हैदराबाद में छुपी थी
  • होटल में नाम बदलकर ठहरी थी
  • पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन रखा था

Bhopal Fraud Women Arrest: मध्य प्रदेश की इकोनोमिक कैपिटल इंदौर की एक लेडी नटवरलाल को पुलिस दबोचने में कामयाब रही। करीब 50 करोड़ के एक ठगी के मामले में पुलिस को लंबे समय इसकी तलाश थी। पुलिस ने इसे हैदराबाद के एक होटल से अरेस्ट किया है। जहां पर आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्के के सहारे नाम बदलकर रह रही थी। विजय नगर थाने के एसएचओ रविंद्र गुर्जर के मुताबिक, इंदौर में 50 करोड़ के फॉरेक्स ट्रेडिंग घोटाले में वांछित लेडी ठग मोनिका बिष्ट हैदराबाद के एक होटल में मोना बनकर ठहरी थी। वह अपनी पहचान बदलकर बुर्का पहने थी।

एक बार तो पुलिस भी उसका बुर्का हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। पुलिस के साथ गए उसके भाई ने हिम्मत दिखाते हुए उसका बुर्का हटाया तो पुलिस दंग रही गई। नकाब हटा तो आरोपी बेनकाब हो गई। इसके बाद पुलिस उसे अरेस्ट कर इंदौर ले आई। अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर घोटाले के तार सुलझाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि, आरोपी का मोबाइल व लैपटॉप सीज किया गया है। जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। 

यूं चढ़ी पुलिस के हत्थे

एसएचओ रविंद्र गुर्जर के मुताबिक आरोपी मोनिका बिष्ट की पुलिस को हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस उसके भाई को साथ लेकर हैदराबाद पहुंची। जहां पर एक होटल में ठहरने की जानकारी मिली। इसके बाद उस होटल का रिकॉर्ड जांचा गया तो किसी मोना नाम की महिला के होटल में ठहरे होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मोना का बुर्का हटा तो वह मोनिका निकली। एसएचओ के मुताबिक होटल के रूम में बुर्के में छिपी मोना की आवाज उसके भाई ने पहचान ली। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देती रही। 

शातिर आरोपी बार- बार बदल रही बयान

एसएचओ रविंद्र गुर्जर के मुताबिक ठगी की आरोपी मोनिका ने पूछताछ के दौरान बताया कि, वह एक एक्सचेंज कंपनी की कार्मिक थी। जिसमें उसकी ड्यूटी सर्वर ऑपरेट करने का काम करती थी। उसने पुलिस को बताया कि, फर्जीवाड़े के इस खेल में कंपनी से जुड़े करीब आधा दर्जन लोग विदेश में बैठकर लोगों से ठगी कर रहे थे। उसने बताया कि, करोड़ों की ठगी विदेश से ही की गई है। जहां पर आरोपियों ने करोड़ों का लेनदेन किया। उसके तो महज ठगी के रूपयों से कुछ हिस्सा मिलता था। एसएचओ के मुताबिक ठग महिला बार - बार अपना कंफेशन चेंज कर रही है। अब कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड पर लेने के बाद सही तरीके से पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मामले के कई आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। जबकि मास्टर माइंड अतुल नेतमराम सहित कई आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मोनिका को बतौर गिफ्ट आरोपियों ने दुबई ट्रिप भी करवाई इसके अलावा कई महंगे तोहफे भी दिए थे। 

ये है ठगी का खेल

विजय नगर पुलिस को फर्जी एडवायजरी कंपनी को लेकर शिकायत मिली थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठग कंपनी से जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी थी। पुलिस के मुताबिक एक रजिस्टर्ड कंपनी एडवाइजरी कंपनी के नाम पर आरोपी विदेश में बैठे लोगों को अपना निशाना बनाकर ठगी कर रहे थे। शातिर बदमाश विदेशी मुद्रा को लेकर ट्रेडिंग करने के बहाने लोगों को अधिक फायदे का विश्वास देकर ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया कि, इनके झांसे में आने के बाद लोगों का विश्वास पक्का करने के लिए आरोपियों ने एक नकली सर्वर भी बना रखा था। इस मामले में मुख्य आरोपी हरदीप और मोनिका का पति अनिल बिष्ट था। 
.

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।