लाइव टीवी

Bhopal: शहरी सरकार में बाधा ना बने बदमाश इसलिए पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Updated Jun 28, 2022 | 20:40 IST

Bhopal : नगरीय निकाय चुनाव के मतदान की तिथि 6 जुलाई है। पुलिस अब तक चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत 6400 आर्म्स थाने में जमा करवा चुकी। वहीं 1039 बदमाशों को सलाखों के पीछे भिजवाया है। हथियारों के 239 अनुज्ञा पत्र रद्द किए हैं। इसी कड़ी में 67 लाइसेंसी गन जब्त की हैं। पुलिस ने 1795 आराजक तत्वों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में 1039 बदमाश सलाखों के पीछे
मुख्य बातें
  • 1039 बदमाशों को सलाखों के पीछे भिजवाया
  • हथियारों के 239 अनुज्ञा पत्र रद्द किए
  • 2170 पोलिंग बूथों पर 650 सुरक्षाकर्मी तैनात

Bhopal : राजधानी में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद शहर में पहली बार निकाय चुनाव हो रहे हैं। पुलिस के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण समय है। हालांकि पुलिस के तमाम आला अधिकारी इसे लेकर अब रणनीति तैयार कर रहे हैं, जिससे निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। ऐसे में पुलिस शहर के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है।  

पुलिस अधिकारियों ने शहर के कई इलाकों की शिकायतों के आधार पर डीसीपी जोन 3 सहित टीटी नगर व कमला नगर को संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर चिह्नित किया है। इन इलाकों में आराजक तत्व सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक राजधानी के 2170 पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हो सके इसके लिए 650 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

1795 आराजक तत्वों को किया शांति बनाए रखने के लिए पाबंद 

आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के मतदान की तिथि 6 जुलाई है। पुलिस अब तक चुनाव की आदर्श आचार संहिता के तहत 6400 आर्म्स थाने में जमा करवा चुकी। वहीं 1039 बदमाशों को सलाखों के पीछे भिजवाया है। हथियारों के 239 अनुज्ञा पत्र रद्द किए हैं। इसी कड़ी में 67 लाइसेंसी गन जब्त की हैं। पुलिस ने 1795 आराजक तत्वों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। पुलिस के मुताबिक शहर के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा।  

नशे के सौदागरों पर भी निगाहें

पुुलिस अधिकारियों के मुताबिक चुनाव में अवैध नशे का इस्तेमाल रोकना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसमें नशे के सौदागरों को पुराना रिकॉर्ड देखकर पुराने मामलों में फरार अपराधियों को पकड़ने की मुहिम जारी है। चुनाव में अवैध शराब की रोकथाम के लिए आबकारी पुलिस भी कार्रवाई करने से नहीं चूक रही। जिसमें अब तक 950 लीटर अवैध शराब जब्त करने सहित 107 प्रकरण दर्ज किए हैं।

91 बूथ हाई सेंसेटिव 

पुलिस के मुताबिक राजधानी के 85 वार्डों में 547 बूथ जहां सेंसेटिव हैं, वहीं 91 हाई सेंसेटिव हैं। इसमें सबसे ज्यादा पुराने शहर के वार्ड 22 में 19 में और वार्ड 23 में 18 हैं। पुलिस के मुताबिक शहर के कुल 85 वार्डों में 58 वार्डों में कोई ना कोई बूथ सेंसेटिव अथवा हाई सेंसेटिव माना गया है। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।