लाइव टीवी

Bhopal Municipal Corporation: भोपाल में नगर निगम की तहबाजारी होगी हाईटेक, नई तकनीक से होगी दुकानदारों से वसूली

Updated May 09, 2022 | 22:33 IST

Bhopal Municipal Corporation: भोपाल नगर निगम अपने काम करने के तौर तरीके बदलने की तैयारी में है। पूराने ढर्रे को छोड़कर हाईटेक बनने की तैयारी है। नगर निगम तहबाजारी और अतिक्रमण की व्यवस्था में बार कोड की नई नीति लेकर आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
भोपाल नगर निगम बनेगा हाईटेक (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • भोपाल नगर निगम अपने कामकाज के तरीके बदलेगा
  • तहबाजारी के लिए निगम बार कोड का करेगा प्रयोग
  • अतिक्रमण शाखा में भ्रष्टाचार से भी निजात मिलेगी

Bhopal Municipal Corporation: भोपाल नगर निगम तहबाजारी और अतिक्रमण शाखा में नई तकनीकी लेकर आने की तैयारी में है। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। नगर निगम की वसूली में भी इजाफा होगा। इसके लिए तैयारी अंतिम दौर में है। इस नई तकनीक में नगर निगम बार कोड का इस्तेमाल करेगा। इससे भोपाल नगर निगम को कई तरह से फायदा होने वाला है।

नगर निगम एक ऐसी मशीन भी लेकर आने की तैयारी में है, जिससे गुमठी व ठेले दो मिनट में पिचक जाएंगे। इन्हें मशीन स्क्रैप बना देगी। इन तकनीकों की मदद से भोपाल नगर निगम तकनीक में आगे आएगा और साथ ही नगर निगम के कार्य में बदलाव आएंगे।

ऑनलाइन सुविधा से रुकेगा भ्रष्टाचार

भोपाल नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोसलानी ने बताया कि अभी योजना पर काम चल रहा है। इसे कब से लागू किया जाएगा, इसको लेकर कोई तिथि निर्धारित नहीं है। निगम को फायदा पहुंचाने लिए आवश्यक है, कि बारकोड से वसूली की जाए। जिससे पूरा पैसा निगम के खाते में पहुंचे। बता दें कि, नगर निगम द्वारा तहबाजारी के क्षेत्र में ठेकेदार, निगम की इस सेल के कर्मचारियों द्वारा लगातार हेराफेरी की जाती रही है। जिससे निगम को खासा नुकसान हुआ है। इसी को ध्यान में रखकर बारकोड वाली नीति लाई जा रही है। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल इस तरह की योजना पर काम चल रहा है।

नई बार कोड नीति से व्यवस्था का संचालन होगा सुलभ

निगम सड़क किनारे हाथ ठेले लगानेवालों के हाथठेलों पर भी बारकोड का इस्तेमाल करेगा, जिससे की किसी भी अनियमितता की आशंका ना बनी रहे। अब नगर निगम की सीमा में हाथठेलों पर बारकोड का इस्तेमाल होगा। किसी भी अतिक्रमणकारी की गुमठी, हाथ ठेलों वाले पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करता है, तो इसे वापस करने संबंधी दबाव आने लगता है। निगम व्यापारियों से रेड, ब्लू और ग्रीन लाइन का पालन करवाएगा। दरअसल बाजारों में अतिक्रमण को रोकने के लिए निगम ने एक पहल की थी, जिसके तहत बेहतर नतीजे आए। नई बार कोड नीति से व्यवस्था का संचालन सुलभ होगा। भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।