लाइव टीवी

Bhopal Murder: सिरफिरे पति ने पत्नी का गला रेता, बच्चों को स्कूल भेजकर दिया वारदात को अंजाम, ये थी वजह

Updated Sep 15, 2022 | 14:46 IST

Bhopal Murder: भोपाल में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक सिरफिरे पति ने उसके हाथ पांव बांध कर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए कत्ल का इल्जाम किसी और पर जड़ दिया। हालांकि पुलिस ने हत्यारे पति को अरेस्ट कर लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने कर दी उसकी हत्या
मुख्य बातें
  • पत्नी के किसी अवैध संबंध का था हत्यारे पति को शक
  • हाथ- पांव बांध चाकू से कर दिया मर्डर
  • वारदात से पहले अपने दो बेटों को स्कूल बस तक छोड़ कर आया

 Bhopal Murder: राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपने दोनों बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ा था। बाद में घर आकर पत्नी के हाथ-पैर बांध चाकू से गला रेत दिया। दिल दहला देने वाली ये घटना राजधानी के छोला इलाके की है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे की वजह पत्नी के चरित्र पर शक है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद फोन कर बताया कि, मेरी पत्नी की हत्या उसके दोस्त ने कर दी है।

मौके पर आई पुलिस ने जांच की तो आरोपी पर शक हुआ। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की, तो हत्यारे पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ता कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि, आखिर पत्नी के चरित्र पर शक इतना गहरा गया कि, उसकी हत्या करने की नौबत आ गई। 

चश्मदीद पड़ोसन ने मामले का खुलासा किया

पुलिस के मुताबिक भोपाल के वाटिका विहार कॉलोनी निवासी राजेश सूर्यवंशी एक फैक्ट्री में जॉब करता है। आरोपी ने डायल-100 पर फोन कर बताया कि, उसकी पत्नी के दोस्त आनंद ने उसका मर्डर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश से घटना को लेकर पूछताछ की तो वह पुलिस को गोलमोल जवाब देता रहा। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो आरोपी की पड़ोसन यास्मीन ने बताया कि, उसे सुबह करीब पौने आठ बजे झगड़े की आवाज आ रही थी। राजेश के घर पहुंची, तो वह अपनी पत्नी को चारपाई पर पटक कर उस पर चाकू से वार कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदारत करने से पहले उसने अपने  बेटों को स्कूल बस तक छोड़ा। 

मर्डर के बाद मृतका के भाई को फोन किया

पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतका के भाई को विदिशा फोन कर बताया कि, तुम्हारी बहन का किसी ने कत्ल कर दिया है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि, उसकी बहन को आरोपी पैसे नहीं देता था। इसलिए वह एक अस्पताल में काम करती थी। बहन पर आरोपी शक करता था कि, इसके किसी से अवैध संबंध हैं। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता ने बताया कि, आरोपी दामाद ने उनसे मकान बनाने के लिए दो लाख उधार लिए थे। मेरी बेटी पैसे लौटाने को पति से बोलती थी तो वह उससे झगड़ा करता था। मृतका के बच्चों ने पुलिस को बताया कि, पापा नानी के घर नहीं जाने देते थे। वह मां से हमेशा झगड़ा करते थे। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।