लाइव टीवी

Bhopal Crime: पत्नी ने पति को बताई दोस्त की करतूत, आग बबूला शख्स ने उठाया ये बड़ा कदम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated Jul 21, 2022 | 21:51 IST

Bhopal Crime: पति-पत्नी के बीच हुए मनमुटाव को लेकर सुलह करवाने के बहाने घर पर आए दगाबाज दोस्त ने महिला की अस्मत लूट ली। पत्नी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामला इंदौर में दर्ज करवाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
भोपाल में पति के दोस्त ने लूट ली अस्मत, फिर हुआ ये
मुख्य बातें
  • सुलह करवाने के बहाने घर पर आए दगाबाज दोस्त ने महिला की अस्मत लूट ली
  • पत्नी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसे घर से निकाल दिया
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में एक दोस्त के दगे ने महिला के जीवन ने जहर घोल दिया। पति-पत्नी के बीच हुए मनमुटाव को लेकर सुलह करवाने के बहाने घर पर आए दगाबाज दोस्त ने महिला की अस्मत लूट ली। पत्नी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामला इंदौर में दर्ज करवाया, लेकिन मामला भोपाल का होने की वजह से केस भोपाल के गौतमनगर थाने में ट्रांस्फर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौतमनगर थाने के एसआइ आरके गौड़ ने बताया कि पीड़िता हिंदू है, उसने शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि कैसे आरोपी से उसकी पहचान हुई। उन्होंने बताया कि पीड़िता को कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। 28 वर्षीय महिला की शादी भोपाल के एक शख्स के साथ हुई थी। 

सुलह के बहाने लूट ली अस्मत

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। इस बात का पता जब उसके पति के एक दोस्त को चला तो वह दोनों के बीच सुलह करवाने को लेकर वर्ष 2021 के सितंबर माह में पीड़िता के घर पर आया। इस बीच महिला घर पर अकेली थी, पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। महिला को अकेली देख दोस्त की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसने जबरन महिला की अस्मत लूट ली। महिला ने पति के दोस्त की गलत हरकत के बारें में उसे बताया। इसके बाद गुस्साए पति ने अपने दोस्त को कुछ कहने के बजाए पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला इंदौर चली गई व थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का पति ठेकेदारी करता है, जबकि उसका दोस्त कोई प्राइवेट जॉब करता है। बहरहाल पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि रेप विक्टिम मूलत: कहां की रहने वाली है व इंदौर में अभी क्या कर रही है। फिलहाल मामले को लेकर पीड़िता के बयान दर्ज नहीं किए गए है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।  


 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।