लाइव टीवी

Bhopal Flight News: भोपाल से दिल्ली के बीच नई उड़ान सेवा शुरू, जानिए क्या है फ्लाइट का शेड्यूल, यहां है पूरी जानकारी

Updated Aug 20, 2022 | 15:24 IST

Bhopal Airport: भोपाल से दिल्ली के बीच फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों शहरों के बीच नई फ्लाइट सेवा की शुरुआत की गई है। वहीं, पुणे जाने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया गया। इससे यात्रियों में मायूसी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
भोपाल से दिल्ली के बीच शुरू की गई नई फ्लाइट, शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक)
मुख्य बातें
  • भोपाल से पुणे जाने वाली एक मात्र उड़ान सेवा बंद
  • भोपाल से पुणे जाने वाली फ्लाइट की जगह शुरू की गई है दिल्ली की उड़ान सेवा
  • दिल्ली से भोपाल के बीच उड़ान संख्या अब हो जाएगी पांच

Bhopal News: एयर इंडिया ने भोपाल से पुणे के बीच संचालित होने वाली अपनी एक मात्र उड़ान सेवा बंद करने की घोषणा कर दी है। यह उड़ान आज से संचालित नहीं हो सकेगी। इसकी जगह दिल्ली रूट पर दोपहर के समय में उड़ान शुरू की जा रही है। बता दें कि नई उड़ान शुरू होने के साथ ही भोपाल से दिल्ली तक का हवाई कनेक्शन सबसे मजबूत हो सकेगा। पुणे उड़ान की सुविधा बंद होने पर यात्रियों में काफी नाराजगी है।

बता दें कि भोपाल से दिल्ली तक एयर कनेक्टिविटी अब पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। एयर इंडिया आज से दिल्ली की उड़ान भी शुरू कर रही है। दिल्ली तक पहले से ही भोपाल एयरपोर्ट से चार उड़ानों का संचालन हो रहा है। इसमें से तीन इंडिगो एवं एक एयर इंडिया की फ्लाइट है। अब कुल मिलाकर पांच उड़ानें हो जाएंगी। भोपाल से दिल्ली जाने वालों के पास सुबह को दो, दोपहर को एक एवं रात को दो उड़ानों में से किसी एक में जाने का विकल्प सामने होगा।

पुणे की यात्रा बंद होने से परेशानी

जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल से बड़ी संख्या में छात्र, आइटी प्रोफेशनल्स आदि पुणे की यात्रा समय-समय पर करते रहते हैं। उड़ान बंद होने से उन्हें काफी परेशान होना पड़ेगा। पुणे के लिए ट्रेनों में आरक्षित टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। ट्रेन का सफर लंबा होने के कारण कई लोग फ्लाइट से जाना पसंद करते हैं। बता दें कि पुणे उड़ान की स्लॉट अवधि समाप्त होने के कारण कंपनी को उड़ान सेवा बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। पुणे में एयरपोर्ट का संचालन एयरफोर्स की ओर से किया जाता है। यहां से आमतौर पर लंबे समय के लिए स्लॉट जारी नहीं किए जाते। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर श्याम टेकाम ने बताया है कि नया स्लॉट मिलने के बाद उड़ान फिर से शुरू की जा सकती है।

भोपाल से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

दिल्ली-भोपाल-दिल्ली दोपहर की उड़ान संख्या एआइ 433/434 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह उड़ान दिल्ली से सुबह 11.10 बजे शुरू होगी और भोपाल दोपहर 12.45 पर पहुंच जाएगी। इसी तरह भोपाल से उड़ान दोपहर 01.30 पर शुरू होगी और दिल्ली दोपहर 03.10 बजे पहुंच जाएगी।

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।