लाइव टीवी

MP Fraud: सस्ते शेयर पड़ गए महंगे, पहले एप डाउनलोड करवाया, फिर जालसाज ने महिला के एकाउंट से उड़ाई इतनी रकम

Updated Sep 02, 2022 | 18:20 IST

MP Fraud: मध्य प्रदेश में महिला को सस्ते शेयर देख खरीदने का लालच आया। मगर कंपनी की मेन साइट पर शेयर शो नहीं हो रहे थे। महिला ने कस्टर केयर पर कॉल लगाई। जालसाल ने कॉल पर डीमेट अकाउंट अपडेट नहीं होने के बहाने से एप डाउनलोड करवा दो लाख खाते से पार कर लिए। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
सस्ते शेयर का लालच दे कर महिला को ठगा
मुख्य बातें
  • शेयर ट्रेडिंग कारोबारी महिला से दो लाख की ठगी
  • जालसाल ने डीमेट अकाउंट अपडेट के बहाने से एप डाउनलोड करवाया
  • बातचीत के दौरान ही खाते से दो लाख उड़ा लिए

MP Fraud: मध्य प्रदेश में शेयर कारोबारी महिला से जालसाजी का एक मामला सामने आया है। सूबे के ग्वालियर शहर में शेयर ट्रेडिंग का कारोबार करने वाली महिला को एक कंपनी के सस्ते शेयर खरीदने का लालच महंगा पड़ गया। जालसाज ने महिला से एक एप डाउनलोड करवाया और उसके खाते से रुपए उड़ा लिए। ठगी की जानकारी मिलते ही पीड़िता अपराध शाख की साइबर सेल पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अपराध शाखा अब मामले की जांच कर रही है।

साइबर पुलिस के मुताबिक शहर की शेयर ट्रेडिंग कारोबारी साधना बिसौरिया ने खुद से दो लाख की हुई ठगी को लेकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में लिखा है कि, पीड़िता को एक कंपनी के शेयर सस्ते दिखे तो उन्हें खरीदने के लिए ट्राई किया। मगर वे मेन साइट पर दिखाई नहीं दे रहे थे। इसे लेकर पीड़िता ने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर ढूंढ कर कॉल लगाई। पहले तो जालसाज ने बिजी होने का बहाना बनाया। इसके बाद महिला से प्रॉब्लम पूछी तो उसने बताया कि, शेयर कंपनी की मेन साइट पर शेयर नहीं खुल रहे हैं।

सस्ते के फेर में गवाएं दो लाख

इसके बाद जालसाज ने उसकी बात सुनी। फिर पीड़िता को बताया कि, उसका डीमेट एकाउंट अपडेट नहीं है। इस वजह से उसे शेयर मेन साइट पर नहीं दिख रहे हैं। महिला को जालसाज ने उसका डीमेट अकाउंट अपडेट करवाने के बहाने से उससे एक एप डाउनलोड करवा दिया। इस बीच आरोपी ने उसे कॉल पर बातोंं में उलझाए रखा। महिला को शक हुआ तो उसने अपना अकाउंट चैक किया। जिस पर पता चला कि, उसके बैंक खाते से दो लाख निकल गए हैं। साइबर पुलिस के मुताबिक महिला ने समझदारी दिखाते हुए इसकी जानकारी तुरंत बैंक को देकर अपना अकाउंट फ्रिज करवा दिया। जिसके चलते एक बड़ी रकम निकलने से बच गई। 

Bhopal News in Hindi (भोपाल समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharatपर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) से अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।