लाइव टीवी

Bank Holidays in June & July 2020: जून और जुलाई में बैंकों की छुट्टियां, जानिए किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated May 26, 2020 | 08:38 IST

Bank Holidays in June & July 2020: लॉकडाउन के बीच जून और जुलाई महीने में बैंकों में छुट्टियां कब-कब होती है। तो जानिए इन दोनों महीनों में बैकों में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

Loading ...
जानिए जून-जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं
  • लेकिन पैसे के लेनदेन के लिए बैंक जाना पड़ सकता है
  • घर से निकलने से पहले जान लीजिए, कब-कब बैंक खुले रहेंगे

Bank Holidays : कोरोना वायरस की वजह से 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस चरण में शर्तों के साथ ढील दी गई हैं। फिर लोग संक्रमण से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। लेकिन जरूरी कामों के लिए घरों से निकलना मजबूरी और जरूरी भी हैं। जरूरी कामों में बैंकों का भी काम आता है। क्योंकि रुपए के बिना आप कुछ भी करने में सक्षण नहीं हो सकते हैं। हालांकि डिजिटल लेन देन बढ़ा है। फिर भी हमारा आज अभी डिटिजल लेन देन करने से घबराता है। बैंकों में जाकर रुपए ट्रांजेक्शन करना बेहतर समझता है। और लोग पहले से प्लान तैयार करते हैं कि अगले महीने कब क्या करना है। इस कामों में बैंक का भी काम आता है। 

इसलिए सभी नजर इस पर टिकी  रहती है कि बैंक कब खुले रहेंगे और कब बंद रहेंगे। हम आपको बता रहे हैं कि जून और जुलाई महीने में कब-कब बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। कब बैंक बंद रहेंगे। जून महीने में वीक ऑफ और सेकेंड और फोर्थ सटरडे को छोड़कर किसी दिन बैंक बंद नहीं है। इसलिए आप जून में बेधड़क  बैंक जाकर अपने काम निपटा सकते हैं। जहां तक जुलाई की बात है इस महीने वीक ऑफ और सेकेंड व फोर्थ सटरडे को छोड़कर एक दिन छुट्टी है। वह है बकरीद की छुट्टी। इसके अलावा राज्यों में भी कई छुट्टियां होती हैं। 

Bank Holidays list of June & July 2020

नेशनल होलिडे
13 जून 2020    -  शनिवार   -   सेकेंड सटरडे
27 जून 2020    - शनिवार    -   फोर्थ सटरडे
11 जुलाई 2020 -  शनिवार     -   सेकेंड सटरडे
25 जुलाई 2020  -  शनिवार   -  फोर्थ सटरडे
31 जुलाई 2020  -  शुक्रवार  -   बकरीद/ईद अल-अज़्हा

राज्यों में जून-जुलाई के महीनों में छु्ट्टियां

5 जून 2020 - शुक्रवार - संत गुरू कबीर दास जयंती - कई राज्यों में
23 जून 2020 - मंगलवार - रथ यात्रा- ओडिशा
28 जून 2020 - रविवार - खरची पूजा- त्रिपुरा
30 जून 2020 - मंगलवार - रेमना नी  - मिजोरम
03 जुलाई 2020- शुक्रवार - बेहदिएखल्म - मेघालय
5 जुलाई 2020 - रविवार - गुरु पुर्णिमा - कई राज्यों में 
6 जुलाई 2020 - सोमवार- MHIP डे - मिजोरम
13 जुलाई 2020 - सोमवार - शहीद दिवस- जम्मू-कश्मीर
17 जुलाई 2020 - शुक्रवार - यू तिरोत सिंह डे - मेघालय
20 जुलाई 2020 - सोमवार - करक्कडका वावु- केरल
31 जुलाई 2020 - शुक्रवार - उधम सिंह शहीद दिवस- हरियाणा पंजाब
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।