लाइव टीवी

Bank Holidays List in November 2021: इस महीने कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated Nov 01, 2021 | 09:47 IST

Bank holidays in November 2021: अगर आपको नवंबर 2021 में किसी काम से बैंक जाना है, तो पहले चेक कर लें कि अगले महीने किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Loading ...
नवंबर में कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • नवंबर महीने में त्योहारों के चलते कई दिन बैंक बंद रहेंगे।
  • हर महीने दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को सभी राज्यों में बैंक बंद होते हैं।
  • इसके अलावा राज्यों में अलग-अलग छुट्टियों पर भी बैंक बंद रहते हैं।

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन (Festival Season) की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई भी काम निपटाना है तो उसे जल्द पूरा कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली, छठ पूजा, भाई दूज और अन्य त्योहारों के चलते इस महीने बैंक एक-दो नहीं, बल्कि कई दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, नवंबर 2021 में अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद होंगे (Bank holidays in November 2021)। यदि इसमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी मिला लें, तो कुल छुट्टियां 17 हो जाती हैं।

आइए देखते हैं अलग-अलग राज्यों में किस दिन बैंक बंद होंगे (Bank Holidays In November)-

तारीख राज्य अवसर
1 नवंबर 2021 इंफाल और बंगलूरू कन्नड़ राज्योत्सव, कुट
3 नवंबर 2021 बंगलूरू नरक चतुर्दशी
4 नवंबर 2021 बंगलूरू के अतिरिक्त सभी राज्य दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दीपावली, काली पूजा
5 नवंबर 2021 अहमदाबाद, कानपुर, गंगटोक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, बंगलूरू, बेलापुर, मुंबई और लखनऊ दिवाली (बालि प्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, गोवर्धन पूजा
6 नवंबर 2021 इंफाल, कानपुर, गंगटोक, लखनऊ और शिमला भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चाकोबा
7 नवंबर 2021 सभी राज्य रविवार
10 नवंबर 2021 पटना और रांची छठ पूजा, सूर्य षष्ठी डाला छठ (संध्या अर्ध्य)
11 नवंबर 2021 पटना छठ पूजा
12 नवंबर 2021 शिलांग वांगला त्योहार
13 नवंबर 2021 सभी राज्य दूसरा शनिवार
14 नवंबर 2021 सभी राज्य रविवार
19 नवंबर 2021 आइजोल, कानपुर, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, देहरादून, नई दिल्ली, नागपुर, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर, शिमला और हैदराबाद गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा
21 नवंबर 2021 सभी राज्य रविवार
22 नवंबर 2021 बंगलूरू कनकदास जयंती
23 नवंबर 2021 शिलांग सेंग कुत्सनम
27 नवंबर 2021 सभी राज्य चौथा शनिवार
28 नवंबर 2021 सभी राज्य रविवार

ध्यान रहे कि बैंक छुट्टियों के दिन बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियां काम करती रहेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।