लाइव टीवी

इकोनॉमी पर मुकेश अंबानी का बड़ा बयान, कहा-2032 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत

Updated Feb 23, 2022 | 16:44 IST

Mukesh Ambani News: अंबानी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन की लागत को एक डॉलर प्रति किलो तक कम किया जा सकता है। भारत का लक्ष्य 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करना है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
इकोनॉमी पर मुकेश अंबानी का बड़ा बयान, कहा-2032 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत
मुख्य बातें
  • 21वीं सदी एशिया की सदी होगी: मुकेश अंबानी।
  • भारत 2030-2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में यूरोपीय संघ को पछाड़ देगा।
  • भारत ने रिन्यूएबल्स से 40 फीसदी बिजली उत्पादन का लक्ष्य 2021 में ही हासिल कर लिया, जो 2030 के लिए निर्धारित था।

Mukesh Ambani News: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बुधवार को हरित ऊर्जा (Green Energy) में भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। एशिया आर्थिक वार्ता (Asia Economic Dialogue) में 'सतत भविष्य के लिए हरित ऊर्जा' (Green Energy for Sustainable Future) पर बोलते हुए, अंबानी ने जोर देकर कहा कि भारत वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार है।

अंबानी ने यह भी कहा कि कैसे एशिया ने हर गुजरते साल के साथ प्रगति की है। उन्होंने कहा कि पहली से 18वीं शताब्दी तक, एशिया वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में दुनिया में अग्रणी था। पिछली दो शताब्दियों में पीछे हटने के बाद, एशिया अब मजबूत वापसी कर रहा है।

RIL के अध्यक्ष ने पुणे इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष डॉक्टर आरए माशेलकर के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने अंबानी से पूछा कि नई ऊर्जा क्या है। इसपर अंबानी ने कहा कि, 'मानवता के रूप में हम सभी के पास केवल एक ही ग्रह है। हमारे पास कोई दूसरा ग्रह नहीं है। जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी संकट का सामना कर रही है। जलवायु संकट अनिवार्य रूप से ऊर्जा संकट है।'

अंबानी ने कहा कि वे खुद वाइल्ड लाइफ और प्रकृति के प्रेमी हैं और इस बात पर जोर दिया कि प्रकृति के सभी अनमोल उपहारों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। पुरानी ऊर्जा से नई, हरित और स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन कोई विकल्प नहीं है, यह अनिवार्य है।

इस बीच, अंबानी ने कहा कि भारत ग्लोबल न्यू एनर्जी लीडर के रूप में उभरेगा। इसके 3 कारण हैं-

  • भारत उद्यमशीलता की भावना, नवाचार और युवाओं से भरा देश है।
  • अब हमारे पास केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर सरकार से सक्रिय नीति समर्थन और एक्शन है।
  • हमारे उद्यमियों के पास अब सुनिश्चित वित्तपोषण विकल्प हैं।

यह भारत का समय है: मुकेश अंबानी
ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल करने के लिए सरकार को श्रेय देते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा कि 'हम 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। हम 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था भी बन जाएंगे। हम इस बारे में चर्चा कर सकते हैं कि यह 2025 या 2027 में होगा या 2030 या 2032 में।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Business News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।