लाइव टीवी

Chandigarh News: चंडीगढ़ में ट्रैफिक व हादसों की जानकारी अब मिलेगी एक क्लिक पर, लॉन्च हुआ ये खास ऐप

Updated Apr 23, 2022 | 22:59 IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ के अंदर सड़क हादसों में कमी लाने और ट्रैफिक का हाल बताने के लिए इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप (आईआरएडी) लांच किया गया है। इसमें आप ट्रैफिक की जानकारी के साथ सड़क हादसों और खतरनाक व खराब सड़कों की पूरी जानकारी पा सकेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप लांच
मुख्य बातें
  • अब आईआरएडी ऐप से मिलेगी ट्रैफिक व सड़क की पूरी जानकारी
  • एक क्लिक पर पता कर सकेंगे कहां की सड़क है खतरनाक व खराब
  • इस योजना को लागू करने वाला चंडीगढ़ बना पहला केंद्र शासित प्रदेश

Chandigarh News: चंडीगढ़ के अंदर अब आपको ट्रैफिक से जुड़ी हर जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। वैसे तो, शहर में ट्रैफिक की जानकारी देने के लिए पहले से कइ्र ऐप मौजूद हैं, लेकिन अब चंडीगढ़ प्रशासन ने इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप (आईआरएडी) लांच किया है। इस ऐप पर आप ट्रैफिक का हाल जानने के साथ रोड एक्सीडेंट व खराब सड़कों से जुड़ी सभी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

इस ऐप के माध्‍यम से आप जान सकेंगे कि, शहर के किस स्पॉट पर अब तक कितने हादसे हुए, कितनों की मौत हुई, कितने घायल हुए और हादसे की वजह क्या रही। साथ ही कहा कि, सड़क खतरनाक और खराब है। यह शहर के अंदर सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक पहल है।

चंडीगढ़ बना इस योजना को लागू करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश

इंटिग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप को चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सलाहकार धर्म पाल ने लांच किया। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों के लिए एक यूजर मैनुअल ऐप को भी लांच किया। जिसके साथ इस तरह की योजना लागू करने वाला चंडीगढ़ पहला केंद्र शासित प्रदेश भी बन गया। इससे पहले देश में यह योजना सिर्फ तमिलनाडु में शुरू की गई है, जिससे वहां सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। जिसके बाद इसे चंडीगढ़ में लागू किया गया, जल्‍द ही केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसे पूरे देश में लागू करेगा।

कई ऐप को एक साथ जोड़ गया है

लोगों को जानकारी व आंकड़े मिलने में किस तरह की समस्‍या न हो, इसलिए इस ऐप के साथ सीसीटीएनएस, वाहन, सारथी जैसे ऐप को भी इस ऐप से जोड़ा गया है। साथ ही, सभी विभाग के अधिकारियों को आईआरएडी ऐप से परिचित कराने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, राजमार्ग और परिवहन विभागों के नोडल अधिकारी के अलावा एसएसपी ट्रैफिक को इस परियोजना का समग्र नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं इस परियोजना के प्रमुख हितधारक विभाग पुलिस, परिवहन, इंजीनियरिंग, राजमार्ग और स्वास्थ्य विभाग हैं।