लाइव टीवी

Chandigarh News: अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का सख्‍त एक्‍शन प्‍लान, इन जगहों पर 26 दिन चलेगी ड्राइव

Updated Jul 18, 2022 | 14:54 IST

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन प्‍लान तैयार किया है। यह अभियान 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत बापूधाम कॉलोनी में अवैध कब्जों को हटाने से होगी। इसके लिए जिला उपायुक्‍त की तरफ से अनुमति भी मिल गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
निगम 19 जुलाई से शुरू करेगा अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान
मुख्य बातें
  • बापूधाम कॉलोनी में कल यानि मंगलवार से शुरू होगा अवैध कब्जे हटाने का अभियान
  • 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा नगर निगम का यह ड्राइव
  • निगम की तरफ से 400 लोगों को पहले ही भेजा जा चुका है नोटिस

Chandigarh News: चंडीगढ़ के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर से बुलडोजर गरजने वाला है। इस बार नगर निगम का सख्‍त कार्रवाई का यह अभियान 26 दिन तक चलेगा। अभियान के दौरान अवैध कॉलोनी में बने मकान से लेकर दुकान तक सब कुछ ध्‍वस्‍त किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह ड्राइव अभियान सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी से शुरू होगी। इस बार अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर की यह कार्रवाई एक दिन नहीं बल्कि पूरे 26 दिन तक चलेगी। इस अभियान को शुरू करने से पहले निगम ने अवैध कब्जों को खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिए गए हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि, यह अभियान 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत बापूधाम कॉलोनी में अवैध कब्जों को हटाने से होगी। इसके लिए जिला उपायुक्‍त की तरफ से अनुमति भी मिल गई है। वहीं पुलिस की तरफ से फोर्स उपलब्‍ध कराने का आश्‍वास भी मिला है। अधिकारियों ने बताया कि, लोगों के विरोध को देखते हुए निगम टीम के साथ सौ से ज्‍यादा पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहेगी।

लोगों को भेजे जा चुके हैं नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि, बापूधाम कॉलोनी में बने ज्यादतर घर अवैध कब्‍जा करके बनाए गए हैं। लोगों ने घर के आगे सरकारी जमीन पर सीढ़िया व टॉयलेट बना लिए हैं। वहीं कुछ ने मकानों में दुकानें तक बना दी हैं। यह सब अवैध निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है। नगर निगम ने ऐसे करीब 400 घरों की पहचान कर उन्‍हें तोड़ने के लिए नोटिस दिया है। दो से तीन दिन के अंदर यहां पर अभियान पूरा होने के बाद शहर के दूसरे इलाकों में ड्राइव शुरू की जाएगी। वहीं इस अभियान के खिलाफ बापूधाम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और सलाहकार धर्म पाल को पत्र लिखकर कॉलोनी में लोगों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलाने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि, निगम के इस ड्राइव के खिलाफ वे जल्‍द ही कोर्ट जाएंगे।